सैलाना स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस लापता, पार्षद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई शिकायत, आपातकालीन सेवाओं पर संकट...
Updated : January 08, 2026 01:06 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
सामाजिक
रतलाम /सैलाना :- अनुविभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस का दुरुपयोग और अनुपस्थिति अब जनता के लिए गंभीर खतरा बन गई है। नगर परिषद की पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत पत्र भेजकर इसकी तत्काल जांच और सुधार की मांग की है। पत्र में खुलासा किया गया है कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस जो दुर्घटना प्रसव और रात्रिकालीन आपात सेवाओं के लिए है अस्पताल परिसर में तय स्थान पर खड़ी होने के बजाय डेढ़ किलोमीटर दूर अन्य जगह पर पार्क रहती है। इससे मरीजों को समय पर सहायता न मिलने से जान का जोखिम बढ़ रहा है। पार्षद मांडोत ने पत्र में कहा अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि उक्त एम्बुलेंस अपने नियत स्थान पर खड़ी न होकर अस्पताल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अन्य स्थान पर खड़ी रहती है। इस कारण आपातकालीन परिस्थितियों में एम्बुलेंस के समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित स्टाफ वाहन का उपयोग निजी घरेलू कार्यों के लिए कर रहा है जो शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य नीतियों के विपरीत है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के प्रसव गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में देरी से मरीजों के जीवन पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई। सैलाना जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही सीमित हैं। एम्बुलेंस की अनुपस्थिति से आम जनता में असंतोष फैल रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात्रि में इमरजेंसी कॉल पर एम्बुलेंस के न पहुंचने से कई परिवारों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ता है जो महंगा और जोखिम भरा साबित होता है। पत्र में कलेक्टर से तीन मुख्य मांगें की गई हैं विषय की तत्काल जांच एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में अनिवार्य रूप से खड़ा रखने के निर्देश और भविष्य में लापरवाही रोकने के लिए निगरानी तंत्र की स्थापना। मांडोत ने जोर देकर कहा आपकी शीघ्र कार्यवाही से क्षेत्र की जनता को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जिला प्रशासन ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है लेकिन अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। स्वास्थ्य विभाग को अब सख्ती बरतनी होगी ताकि जीवन रक्षक एम्बुलेंस वास्तव में सेवा का माध्यम बने।
और खबरे
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट..
January 09, 2026 08:48 AM
सैलाना में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ, तहसीलदार शर्मा ने विद्यार्थियों को दी महारथ हासिल करने की सलाह....
January 09, 2026 08:41 AM
धार्मिक एवं आस्था केंद्र जगदीश मंदिर पास फैली गंदगी, लगा रही है शहर की स्वच्छता पर प्रश्न चिह्न...
January 09, 2026 08:14 AM
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही, लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्य की 4.9 हेक्टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त.....
January 09, 2026 07:59 AM
दो साल में गायब हो गया पूरा पहाड़, BJP मंडल अध्यक्ष समेत दो भाइयों पर 54.58 करोड़ जुर्माना, कलेक्टर की कार्रवाई से मचा हड़कंप.….
January 09, 2026 07:55 AM
आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर की पावन निश्रा में होगा आयोजन, प्रथम बार जैन पत्रकार अवॉर्ड समारोह उज्जैन में, कार्यक्रम को लेकर 18 जनवरी को मंदसौर में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक...
January 09, 2026 07:01 AM
विकास नगर 14/2 के रहवासी 6 माह से टूटा पडा है नाले का पत्थर, वार्ड पार्शद सहित नपा के जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान...
January 09, 2026 06:53 AM
पंचायत अपना नैतिक कार्य नहीं निभा पा रही है, कालोनीवासियों ने चंदा एकत्रित कर पेयजल टंकी की सफाई व मरम्मत कार्य करवाया....
January 09, 2026 05:10 AM
सभी टोल प्लाजा पर एंबुलेंस मय पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रहे, मंदसौर मंडी परिसर में पोस्तादाना की बिक्री हो, कार्ययोजना बनाएं, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न...
January 09, 2026 03:19 AM
सायबर अपराधों पर मध्यप्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार, फर्जी ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई.....
January 09, 2026 03:17 AM
ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हॉर्स पॉवर तक कृषि पंप कनेक्शन मात्र 5 रूपये में....
January 09, 2026 03:10 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 09, 2026 03:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 09, 2026 03:07 AM
अपराध पर सख्त, जनता के लिए संवेदनशील, नीमच पुलिस के दो योद्धा...
January 08, 2026 04:42 PM
स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...
January 08, 2026 04:17 PM
बरडिया जागीर में नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन....
January 08, 2026 04:15 PM
सभी विभाग किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने पर विशेष फोकस कर कार्य करें, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा...
January 08, 2026 04:14 PM
ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है, VB-G RAM G अधिनियम, 2025 - सुश्री भूरिया.....
January 08, 2026 04:14 PM
युवा दिवस पर नीमच जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार, सांदीपनि विद्यालय नीमच में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम....
January 08, 2026 04:13 PM