FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धार्मिक एवं आस्था केंद्र जगदीश मंदिर पास फैली गंदगी, लगा रही है शहर की स्वच्छता पर प्रश्न चिह्न...

  Updated : January 09, 2026 08:14 AM

कैलाश बैरागी रामपुरा

  सामाजिक

रामपुरा :- स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारी कितने सजग हैं, इसकी बानगी रामपुरा नगर के मध्य स्थित नगर की आस्था के केंद्र भगवान जगदीश मंदिर के आसपास देखा जा सकता है। कूड़ा घर बना चुका नगर का छोटा तालाब मैदान और कूड़े में मुंह मारते बेसहारा पशु अफसरों के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता को लेकर देश भर सहित नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें जिम्मेदार विभागों द्वारा पूर्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। नगर के बीचों बीच स्थित नगर की आस्था के केंद्र जगदीश मंदिर के निकट ऐतिहासिक महत्व का जाम सागर तालाब नगर का कूड़ाघर बन चुका है। कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश होने पर यह कूड़ा पानी में बहता हुआ मंदिर के समीप इकठा हो जाता है। खास बात यह है कि कूड़ा मुख्य मंदिर के पास मंदिर के पास स्वच्छता का मुँह चिढ़ाते नजर आती है। प्रतिदिन मंदिर में दर्शन करने पूजा-अर्चना करने आने वाले भक्तों को पहले कूड़े के दर्शन करने पड़ते हैं,जिससे उनकी धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। घरेलू कचरे के सही निस्तारण ना होने के कारण जनता परेशान हैं, नगर परिषद द्वारा नगर की ऐसी गालियां जहां स्वच्छता वहां नहीं पहुंच सकता उसके लिए तीन पहिया छोटे स्वच्छता वाहन खरीदे हुए कहीं समय हो गया परंतु उक्त वाहन नगर परिषद में महीनों से धूल खा रहे हैं वहीं नगर में गंदगी के कारण मच्छरों का जमावड़ा बना रहता हैजिस वजह से आसपास के क्षेत्रों में बीमारियों ने पांव पसार रखे हैं। वही नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं जा रहा है। इससे नगर वासियो में रोष व्याप्त है। कई बार वार्ड पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने परिषद बैठक में उक्त मुद्दे को प्रमुखता से उठाया भी है फिर भी समस्या यथावत है 2 दिन बाद इसी मंदिर के समीप विराट हिंदू सम्मेलन एवं नगर भोज का आयोजन भी किया जा रहा है वही मकर संक्रांति को उक्त छोटा तालाब में छोटे-छोटे बच्चे एवं नगर के लोग मकर संक्रांति का त्यौहार मनाते हुए गिल्ली डंडे खेलते हैं नगर परिषद उदासीन रवैया त्यौहार एवं धार्मिक आस्था का मूछ चिड़ा रहा है गांव के मध्य में बने इस कूड़े के स्थान को साफ स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान का सार्थक प्रयास करना चाहिए जिससे नगरवासी सहित भक्त जनों को राहत मिल सकेंगे। । गर्मी के मौसम में तेज हवा चलने पर कूड़ा उड़कर मंदिर परिसर तक पहुंच जाता है। दुर्गंध के कारण मौके से गुजरना लोगों के मुश्किल हो रहा है। अनेकों बार कूड़ा घर समाप्त करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है. जनप्रतिनिधि भी अनेकों बार इस मामले को परिषद की मीटिंग में रख चुके हैं। बावजूद इस मामले को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं हो सकी। मंदिर के पास कूड़ा घर का होना लोगों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ है। नगर परिषद कि जिम्मेदारों को इस बावत विचार करके स्थाई समाधान करना चाहिए. जिससे नगरवासियो को राहत मिल जाएं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....

March 04, 2026 12:26 AM

होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....

March 04, 2026 12:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 04, 2026 12:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 03, 2026 11:56 PM

काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

March 03, 2026 05:08 PM

मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....

March 03, 2026 03:37 PM

सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:26 PM

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:22 PM

रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

March 03, 2026 03:19 PM

बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..

March 03, 2026 03:18 PM

खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...

March 03, 2026 03:06 PM

होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....

March 03, 2026 01:26 PM

नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित

March 03, 2026 12:05 PM

चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...

March 03, 2026 11:55 AM

नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...

March 03, 2026 10:29 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....

March 03, 2026 09:40 AM

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

March 03, 2026 06:00 AM

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….

March 03, 2026 03:18 AM

लाइफ ट्रैप-2, विभिन्न अपराधों में 290 आरोपी गिरफ्तार 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चला अभियान...

March 03, 2026 03:02 AM