दो साल में गायब हो गया पूरा पहाड़, BJP मंडल अध्यक्ष समेत दो भाइयों पर 54.58 करोड़ जुर्माना, कलेक्टर की कार्रवाई से मचा हड़कंप.….
Updated : January 09, 2026 07:55 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
शिवपुरी के करैरा में चंगेज पहाड़ी पर अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल और उनके दो भाइयों भावेश गोयल और राजेश गोयल पर 54 करोड़ 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है शिवपुरी के करैरा क्षेत्र के नेशनल फोरलेन हाईवे के पास चंगेज पहाड़ी पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध खनन के मामले में कलेक्टर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल और उनके दो भाइयों भावेश गोयल और राजेश गोयल पर 54 करोड़ 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
30 दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की राशि - प्रशासन के अनुसार, तीनों पर पिछले दो सालों से बिना अनुमति मुरम और बोल्डर के उत्खनन करने का आरोप है. अवैध खनन के कारण चंगेज पहाड़ियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और पहाड़ी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है. मामला सामने आने के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने खनिज विभाह के प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है. साथ दी 30 दिन में राशि जमा कराने का आदेश भी दिया है. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
जुर्माने की राशि जमा न करने पर होगी कार्रवाई - कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि खनिज ऑफिसर के प्रस्ताव के अनुसार, यह जुर्माना मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन और भंडारण रोकथाम नियम, 2022 के अध्याय पांच के नियम 18 के तहत लगाया गया है. इसका पालन न करने पर रॉयल्टी राशि का 15 गुना, यानी कुल 13 करोड़ 64 लाख 58 हजार रुपए का जुर्माना और नियम 18-5, उप-नियम 2 के अनुसार 10 हजारा का पर्यावरण मुआवजा देना होगा. यह राशि 13 करोड़ 64 लाख 58 हजार रुपए को दोगुना करके 27 करोड़ 29 लाख 16 हजार रुपए किया गया है, और फिर इसे दोबारा दोगुना करके 54 करोड़ 58 लाख 32 हजार रुपए किया गया है. लगाई गई राशि आदेश की तारीख से 30 दिनों के भीतर मिनरल अकाउंट 0853 में जमा करनी होगी. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर लगाई गई राशि जमा नहीं की जाती है, तो नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
SDM को जांच के आदेश - कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने करेरा SDM अनुराग निंगवाल को विवादित जमीन का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई करने का निर्देश दिया है. अगर मौके पर कोई अवैध कॉलोनी या छोटे प्लॉट की खरीद-बिक्री पाई जाती है, तो मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 339C के तहत मामला तैयार किया जाए और 15 दिनों के अंदर कंप्लायंस रिपोर्ट जमा की जाए
और खबरे
रामपुरा पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपीयो के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही....
January 09, 2026 05:24 PM
सत्ता के दबाव में बौनी हुई नगर पालिका, बगीचा नंबर 38 पर आंजना परिवार को दबाने की साजिश नाकाम, हाईकोर्ट ने प्रशासन के मुंह पर जड़ा स्टे का तमाचा...
January 09, 2026 05:20 PM
स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति शतरंज प्रतियोगिता गंगानगर परिवार ने सैकड़ो बच्चों के भविष्य के द्वार खोल दिए हैं...
January 09, 2026 04:25 PM
ब्लैक फिल्म पर सख्ती, यातायात पुलिस ने 20 वाहनों पर की कार्रवाई....
January 09, 2026 04:03 PM
शांतिलाल जैन (वागरेचा) का निधन, शवयात्रा कल शनिवार को प्रातः 11 बजे...
January 09, 2026 03:47 PM
शहर के गौ नंदी सेवा धाम पर– प.शंकर शास्त्री के मुखारविंद से तीन दिन बाद होगा, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा
January 09, 2026 03:25 PM
अवैध गैस रिफिलिंग करते 42 गैस सिलेंडर जब्त, पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही..
January 09, 2026 03:17 PM
11 जनवरी को धामनिया मंडल में जुटेगा सर्व हिंदू समाज, संतों के सानिध्य में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन...
January 09, 2026 01:52 PM
शंभूपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही, क्रेटा कार से 01 क्बिंटल 81 किलो से अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद, एस्कोर्टिंग व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट व क्रेटा कार जब्त, नीमच के दो आरोपी गिरफ्तार...
January 09, 2026 01:29 PM
रिको आद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में मारपीट एवं मोटरसाईकिलों में तोडफोड के मामले में चार आरोपी गिरफतार, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार जब्त...
January 09, 2026 01:20 PM
सांवलिया धाम के लिए पैदल यात्रा संघ कल 10 जनवरी को चीताखेड़ा से डीजे के साथ करेगा प्रस्थान….
January 09, 2026 12:40 PM
बिना सत्संग के विवेक नहीं होता है- पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, कथा में उमड़े श्रद्धालु...
January 09, 2026 12:07 PM
जैन लगातार 11 वीं बार बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के अध्यक्ष, शुभ चिंतको से लगा बधाईयों का तांता...
January 09, 2026 12:02 PM
खेत में बारिश नहीं होने पर फसलें नष्ट, जिस घर में संस्कार नहीं मिलते उस घर की नस्लें खराब हो जाती है - बालव्यास अंशिका देवी, आज शनिवार को कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का होगा राजतिलक, हवन पूजन, भंडारे के साथ कथा का विश्राम....
January 09, 2026 11:46 AM
ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे, अंदर फंस गए शव...मंजर देख कांप जाएगी रूह, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत....
January 09, 2026 08:56 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट..
January 09, 2026 08:48 AM
सैलाना में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ, तहसीलदार शर्मा ने विद्यार्थियों को दी महारथ हासिल करने की सलाह....
January 09, 2026 08:41 AM
धार्मिक एवं आस्था केंद्र जगदीश मंदिर पास फैली गंदगी, लगा रही है शहर की स्वच्छता पर प्रश्न चिह्न...
January 09, 2026 08:14 AM
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही, लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्य की 4.9 हेक्टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त.....
January 09, 2026 07:59 AM