FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध गैस रिफिलिंग करते 42 गैस सिलेंडर जब्त, पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही..

  Updated : January 09, 2026 03:17 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही करते हुए किराणा स्टोर की आड में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते हुए 42 गैस सिलेंडर व रिफिलिंग करने के उपकरण मोटरे जब्त किये हैं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन गंगरार हाईवे रोड पर स्थित अंबिका किराणा जनरल स्टोर में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के सुपरविजन में रसद विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधि का खुलासा किया गया। हिमांशु जोशी प्रवर्तन निरीक्षक कपासन के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वहां घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही थी। यह कार्य बिना किसी वैध अनुज्ञा, सुरक्षा मानकों एवं नियमों की अवहेलना करते हुए किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह मय जाप्ता द्वारा अंबिका किराना स्टोर संचालक संदीप पुत्र नरेंद्र जागेटिया निवासी गंगरार द्वारा अवैध रिफिलिंग करते हुए मौके से भारत गैस के 28 गैस सिलेंडर, ईडेन गैस के 12 घरेलु तथा 02 व्यवसायिक कुल 42 गैस सिलेंडर तथा रिफिलिंग करने हेतु प्रयुक्त उपकरण एवं तीन मोटरें जब्त किए गए। जब्त किए गए सिलेण्डर एवं उपकरणों को इण्डेन गैस एजेन्सी गंगरार को सुपुर्दगी में दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गैस सिलेंडर से सीधे सिलेंडरों में गैस भरकर उन्हें बाजार में खपाया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। साथ ही जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। डीएसपी शिवन्यासिंह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग जैसी गतिविधियां अत्यंत खतरनाक हैं। इनसे आगजनी, विस्फोट एवं जनहानि की गंभीर आशंका रहती है। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सघन निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। हिमांशु जोशी प्रवर्तन निरीक्षक कपासन द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध गैस रिफिलिंग के संबंध में गैस एजेंसियों की संलिप्तता के बारे में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही मे शामिल टीम - हैड कानि. विक्रमसिंह, कानि. विधाधर ढाका, राजेश, प्रदीप, भागचंद व हैड कानि. चालक बालुराम।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....

March 11, 2026 02:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 11, 2026 02:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 11, 2026 02:02 AM

महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का न्याय मार्च महिला सुरक्षा और कड़ी सजा की उठाई मांग...

March 10, 2026 04:48 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM