बिना सत्संग के विवेक नहीं होता है- पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, कथा में उमड़े श्रद्धालु...
Updated : January 09, 2026 12:07 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य तो क्या प्रेत आत्मा का भी मोक्ष हो जाता है। श्री मद्भागवत श्रवण करने से मोक्ष हो जाता है। मरते हुए व्यक्ति को भागवत का आशीर्वाद मिल जाए तो मुक्ति हो जाती है। जो सच्चे मन से भगवान से मांगता है तो उसको सब मिलता है। भागवत श्रवण करने से पुण्य कर्म बढ़ते है और पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं।सत्संग के बिना विवेक नहीं होता है।यह बात पंडित सोमनाथ शर्मा ने कहीं। वे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर एवं समस्त भक्तगण के तत्वाधान में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कानाखेड़ा के 11वें स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष्य में श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में 8 से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने वाली नारी ताडने की अधिकारी होती है। भागवत कथा श्रवण करने वाला एक व्यक्ति भी अपने जीवन में संकल्प लेकर अपने आचरण में परिवर्तन कर ले तो उसका श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना सार्थक सिद्ध हो सकता है।परमात्मा को हर पल धन्यवाद देना चाहिए।परमात्मा नाटक और दिखावे से दूर रहते हैं। भगवान भजन कीर्तन सत्संग में रहते हैं, 7 दिन तक भागवत कथा श्रोताओं को नियमों का पालन करते हुए कथा श्रवण करना चाहिए। कथा को मनोरंजन का साधन नहीं बनाएं।मन मंथन का साधन बनाएं।
प्रार्थना में भगवान हमारी बात सुनते हैं ध्यान में हम भगवान की बात सुनते हैं। भगवान से सिर्फ कृपा होती रहे यही मांगना चाहिए। पंचमुखी बालाजी मंदिर में 5 गायों की गौशाला स्थापित करनी चाहिए। यदि गौशाला प्रारंभ होती है तो अगली कथा निःशुल्क करने की घोषणा की गई।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में गोस्वामी तुलसीदास जी, हनुमान जी,सूर्य आराधना सूर्य प्रणाम विधि, धुंधली,धुंधकारी गोकर्णआदि विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंभ 10 जनवरी को सुबह 11बजे ग्राम काना खेड़ा स्थित प्राचीन रामोला मंदिर में पूजा अर्चना आरती के बाद हुआ। आरती पोथी पूजन में पुलिस कर्मी पंकज नागदा, रेणु नागदा दिल्ली, प्रकाश पुरोहित, शिक्षक डम्बर लाल नागदा, लक्ष्मी नारायण नागदा, जनपद सदस्य महेश नागदा एवं बिजलवास, गिरदौड़ा कानाखेड़ा रेवली देवली बोरखेडी, रावत खेड़ा एवं दुल्हा खेड़ा, आदि क्षैत्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।श्री मद्भागवत में महिलाएं लाल पीले परिधानों में सहभागी बनी थी। कई श्रद्धालु भक्त धुप में बैठकर भागवत श्रवण रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरियां बिखर रही थी। श्रीमद् भागवत पोथी पर पुष्प माला श्रीफल अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया । श्रीमद् भागवत में सहभागी श्रद्धालु तेज शीत लहर के बावजूद भी निरंतर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लिया।
और खबरे
रामपुरा पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपीयो के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही....
January 09, 2026 05:24 PM
सत्ता के दबाव में बौनी हुई नगर पालिका, बगीचा नंबर 38 पर आंजना परिवार को दबाने की साजिश नाकाम, हाईकोर्ट ने प्रशासन के मुंह पर जड़ा स्टे का तमाचा...
January 09, 2026 05:20 PM
स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति शतरंज प्रतियोगिता गंगानगर परिवार ने सैकड़ो बच्चों के भविष्य के द्वार खोल दिए हैं...
January 09, 2026 04:25 PM
ब्लैक फिल्म पर सख्ती, यातायात पुलिस ने 20 वाहनों पर की कार्रवाई....
January 09, 2026 04:03 PM
शांतिलाल जैन (वागरेचा) का निधन, शवयात्रा कल शनिवार को प्रातः 11 बजे...
January 09, 2026 03:47 PM
शहर के गौ नंदी सेवा धाम पर– प.शंकर शास्त्री के मुखारविंद से तीन दिन बाद होगा, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा
January 09, 2026 03:25 PM
अवैध गैस रिफिलिंग करते 42 गैस सिलेंडर जब्त, पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही..
January 09, 2026 03:17 PM
11 जनवरी को धामनिया मंडल में जुटेगा सर्व हिंदू समाज, संतों के सानिध्य में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन...
January 09, 2026 01:52 PM
शंभूपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही, क्रेटा कार से 01 क्बिंटल 81 किलो से अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद, एस्कोर्टिंग व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट व क्रेटा कार जब्त, नीमच के दो आरोपी गिरफ्तार...
January 09, 2026 01:29 PM
रिको आद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में मारपीट एवं मोटरसाईकिलों में तोडफोड के मामले में चार आरोपी गिरफतार, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार जब्त...
January 09, 2026 01:20 PM
सांवलिया धाम के लिए पैदल यात्रा संघ कल 10 जनवरी को चीताखेड़ा से डीजे के साथ करेगा प्रस्थान….
January 09, 2026 12:40 PM
बिना सत्संग के विवेक नहीं होता है- पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, कथा में उमड़े श्रद्धालु...
January 09, 2026 12:07 PM
जैन लगातार 11 वीं बार बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के अध्यक्ष, शुभ चिंतको से लगा बधाईयों का तांता...
January 09, 2026 12:02 PM
खेत में बारिश नहीं होने पर फसलें नष्ट, जिस घर में संस्कार नहीं मिलते उस घर की नस्लें खराब हो जाती है - बालव्यास अंशिका देवी, आज शनिवार को कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का होगा राजतिलक, हवन पूजन, भंडारे के साथ कथा का विश्राम....
January 09, 2026 11:46 AM
ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे, अंदर फंस गए शव...मंजर देख कांप जाएगी रूह, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत....
January 09, 2026 08:56 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट..
January 09, 2026 08:48 AM
सैलाना में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ, तहसीलदार शर्मा ने विद्यार्थियों को दी महारथ हासिल करने की सलाह....
January 09, 2026 08:41 AM
धार्मिक एवं आस्था केंद्र जगदीश मंदिर पास फैली गंदगी, लगा रही है शहर की स्वच्छता पर प्रश्न चिह्न...
January 09, 2026 08:14 AM
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही, लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्य की 4.9 हेक्टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त.....
January 09, 2026 07:59 AM