पंचायत अपना नैतिक कार्य नहीं निभा पा रही है, कालोनीवासियों ने चंदा एकत्रित कर पेयजल टंकी की सफाई व मरम्मत कार्य करवाया....
Updated : January 09, 2026 05:10 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- हर घर जल के सपने को सरकार ने विकास की उपलब्धि के रूप में पेश किया है,उसी पानी की गुणवत्ता आज पंचायत की लापरवाही व हठधर्मिता के चलते आम नागरिकों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इंदौर के भागीरथपुरा में विगत दिनों पूर्व जहरीले पानी पीने से कई लोगों की जाने चली गई।यह देख अपने गांव में यह पुनरावृत्ति न हो जाग गये युवा, वहीं गांव की 5 इंजन वाली ग्राम पंचायत साढ़े तीन सालों से निंद के खर्राटे ही भर रही है। विकास के नाम पर कुछ नहीं। यहां की राजीव कालोनी में स्थित क्षत-विक्षत पेयजल टंकी की विगत कई वर्षों से साफ-सफाई तक नहीं की गई। कालोनी निवासी युवाओं ने जागरूकता दिखाई और चंदा एकत्रित कर पेयजल टंकी की सफाई कर उसकी मरम्मत कार्य करवाया। सफाई करने के दौरान देखा गया कि टंकी में महिलाओं के कपड़े सड़ रहे निकले और एक- एक फीट बदबू दार किचड़ भरा हुआ था। कालोनीवासियों ने बताया है कि केंद्र और राज्य सरकार, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत पांचों भाजपा समर्थक सरकार है यहां पांच इंजन की सरकार होते हुए भी गांव का विकास कोसों दूर है गांव में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य स्थापित है इस कालोनी में कई मार्गों में न तो सफाई नालियां है घरों से लैट्रिन बाथरूम से निकलने वाले गंदा पानी आम रास्ते में बह रहा है। जिससे कॉलोनी वासियों को आम रास्ते से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यह पेयजल टंकी का विगत 25 वर्षो पूर्व निर्माण कार्य किया गया था तब से आज तक पंचायत ने कभी इस टंकी की सुध तक नहीं ली। समय समय पर कालोनी निवासी ही इसका सार-संभाल कर रहे हैं। बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती द्वारा पंचायत में 4 पेयजल टंकी निर्माण कार्य हेतु विगत तीन वर्षों पूर्व 8 लाख रुपए स्वीकृत किए हुए हैं परंतु यहां की पंचायत अपने जवाबदेही से भटक गई है। कालोनी निवासी शांतीलाल प्रजापत का कहना है कि हमारी कालोनी निवासियों के साथ भेद-भाव किया जा रहा है। इस कालोनी में दो पेयजल टंकीयां है कभी भी न तो समय पर पानी भरा नहीं जाता और ना ही इसकी समय पर सफाई करवाई जाती। इंदौर जैसी पुनरावृति न हो पंचायत को चाहिए कि सफाई की तरफ थोड़ा ध्यान दिया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी देवी जावरिया ने बताया कि नलों से मटमैला पानी आ रहा है, कहीं बदबूदार आ रहा है। इसका सीधा असर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गो की सेहत पर पड़ेगा। इस मामले में पंचायत जिम्मेदारी लेने की नैतिकता ही निभा पा रही है। पूर्व उपसरपंच रतनलाल माली ने बताया कि कई जगहों पर वर्षों पुराने पाइप लाइन सिस्टम लिंकेज से दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM