FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....

  Updated : January 08, 2026 01:53 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  खेल

नीमच। कल गुरुवार को नीमच की धरती पर एक स्वर्णिम इतिहास लिखा गया, नीमच की लाल माटी की धरती पर कल पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति और उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में जब इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तो सब लोग आश्चर्यचकित रह गए। स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा की स्मृति में आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट का खेल प्रेमियों को बहुत समय से इंतजार था। कल 10:00 बजे ही जैसे ही प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ तो तालिया की गड़गड़ाहट से लायन डेन गूंज उठा। इस अवसर पर नीमच के गणमान्यजन जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह जी चौहान भईजी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, वरिष्ठ संपादक आरवी गोयल, पत्रकार राकेश सोन, पत्रकार दीपक खताबिया, कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह जी गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति में समाजसेवी अशोक अरोरा की उपस्थिति में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। सबसे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसके पश्चात स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि अरोरा परिवार का यह योगदान भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने नीमच के बच्चों के लिए जो अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने के दरवाजे खोले हैं उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
आरवी गोयल ने कहा कि अरोरा परिवार का शुरू से दान और धर्म से नाता रहा है लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है एक अच्छी पहल है और इसका स्कूली बच्चों और दूसरे शतरंज खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, सुरेंद्र सेठी, दीपक खताबिया, राकेश सोन और उमराव सिंह गुर्जर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। प्रारंभ में सरस्वती पूजन के पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयरत्न गर्ग व उनकी पूरी टीम व ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर पुष्प हारों से आत्मीय स्वागत किया। मंच पर उपस्थित समाजसेवी अशोक अरोरा ने भी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत कर कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। चूंकि बैडमिंटन की राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का भी इसी के साथ संयुक्त उद्घाटन किया गया था इसलिए अतिथियों ने बैडमिंटन की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए भी शुभकामनाएं व्यक्त की। जिला बैडमिंटन संगठन के सचिव दीपक श्रीवास्तव विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मंच पर रखे दो-दो फीट के मोहरे आकर्षण का केंद्र बने - मंच पर विशेष रूप से बुलाए गए दो-दो फीट के बड़े-बड़े मोहरे रखे गए थे, जिनको देखकर हर किसी का मन प्रसन्न हो गया। अतिथियों व अशोक अरोरा ने मंच पर उपस्थित बच्चों के साथ इस बोर्ड पर खेल कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर सबसे कम उम्र के बालक साहिब सिंह गोत्र, नितेश ठाकुर ने भी चाल चली वहीं इसी प्रतियोगिता में सबसे बुजुर्ग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 85 वर्षीय आरके गुप्ता ने भी इस टूर्नामेंट में शिरकत कर नए व युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चे हुए प्रसन्न - टूर्नामेंट स्थल पर अरोरा परिवार द्वारा बच्चों के खाने-पीने की चीजों की विशेष व्यवस्था की गई थी, बच्चे यहां का माहौल देखकर बहुत प्रसन्न हुए। जहां एक तरफ चाऊमीन, मंचूरियन व मसाला डोसा के स्टॉल लगे हुए थे वहीं दूसरी तरफ क्रिस्पी कॉर्न्स का स्वाद ले रहे थे और उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। गौरतलब है कि समाजसेवी अशोक अरोरा का बच्चों के प्रति विशेष लगाव है, यही वजह रही कि बच्चों के खाने-पीने व उनकी पसंद की चीजों का यहां पर हर राउंड के बाद बच्चों को तरह-तरह की व्यंजन परोसे गए। जिससे बच्चे दिन भर बहुत प्रसन्न दिखे।
व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही - लायन डेन में जहां बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया, वहीं युवा खिलाड़ियों के लिए और पेरेंट्स के लिए भी खासी व्यवस्था की गई थी। बाहर से आए खिलाड़ियों ने भी यहां का माहौल देखकर खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों ने तो यहां तक बोल दिया कि ऐसा टूर्नामेंट उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा है, जहां इतनी सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। यहां के लजीज व्यंजनों को देखकर उन्होंने यह बताया कि ऐसी व्यवस्था उन्होंने आजतक नहीं देखी और पूरे दिन भर लुत्फ उठाया। शायद नीमच की धरती पर यह पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय आयोजन था जिसमें करीब पूरा शहर ही टूट पड़ा। सभी ने एक स्वर में मैनेजमेंट और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ की। कुल मिलाकर यह एक ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ।
प्रथम दिन हुए चार राउंड - फीडे के शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम दिन चार राउंड हुए। जिसमें बच्चों और बड़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब शुक्रवार को यानी आज 5 राउंड और खेले जाएंगे और उसके बाद शाम को 6:30 बजे पुरस्कार वितरण होगा।
फीडे के कड़े नियमों से हुआ प्रतियोगिता का आयोजन - अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ फीडे के नियमों के अनुसार चल रहे इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शहर के लोगों व शतरंज के खिलाड़ियों ने पहली बार जाना कि फीडे के नियम कितने सख्त होते हैं। जहां फीडे के इस टूर्नामेंट में के ऑर्बिटर यशपाल अरोरा व उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट की कमान अपने हाथों में समान रखी थी। एक-एक बारीक बारीक चीज पर उनकी नजर बनी हुई थी। उन्होंने पूरी तरह फीडे के नियमों का पालन करते हुए इस टूर्नामेंट का संचालन किया और जो दर्शक दीर्घा में लोग बैठे थे उसे पर भी उन्होंने कड़े नियमों का प्रतिबंध लगाया। साथ ही उन्हें बताया कि यह संस्था किन नियमों के तहत यह काम करती है इससे खिलाड़ियों को व उनके अभिभावकों को भी अंतरराष्ट्रीय शतरंज के नियम सीखने को मिले।
आज के अतिथि - जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय रन गर्ग वी संचालन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने बताया कि आज शुक्रवार को बाकी बचे 5 राउंड के खेल व पुरस्कार वितरण के लिए निम्न अतिथिगण उपस्थित रहेंगे, जिनमे नीमच मंदसौर क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा मौजूद रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....

March 04, 2026 05:42 AM

मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....

March 04, 2026 12:26 AM

होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....

March 04, 2026 12:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 04, 2026 12:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 03, 2026 11:56 PM

काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

March 03, 2026 05:08 PM

मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....

March 03, 2026 03:37 PM

सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:26 PM

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:22 PM

रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

March 03, 2026 03:19 PM

बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..

March 03, 2026 03:18 PM

खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...

March 03, 2026 03:06 PM

होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....

March 03, 2026 01:26 PM

नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित

March 03, 2026 12:05 PM

चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...

March 03, 2026 11:55 AM

नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...

March 03, 2026 10:29 AM

सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....

March 03, 2026 09:40 AM

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...

March 03, 2026 06:00 AM

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त.….

March 03, 2026 03:18 AM