त्वरित सहायता, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित जीवन का प्रतीक विगत 3 दिनों में डायल - 112 की प्रभावी कार्यवाही..
Updated : January 05, 2026 03:58 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश में संचालित डायल-112 आपातकालीन सेवा त्वरित प्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है। प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में डायल-112 की प्रभावी कार्यवाहियों से नागरिकों को समय पर राहत और सुरक्षा प्राप्त हो रही है।
दुर्घटना में त्वरित सहायता से बची जान -
मंदसौर : टायर फटने से पलटी बस, 10 घायलों को मिला उपचार - जिले के थाना शामगढ़ क्षेत्र में उज्जैन हाईवे पर ढाबला गुर्जर गांव के पास टायर फटने से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 10 व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को एफआरवी वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।
शिवपुरी : सड़क दुर्घटना में 08 घायलों को समय पर उपचार थाना कोलारस क्षेत्र में बस एवं ट्रक की टक्कर की सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में 08 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को एफआरवी वाहन एवं चिकित्सा वाहन के माध्यम से सुरक्षित चिकित्सालय पहुंचाया।
छतरपुर : मोटरसाइकिल टक्कर में घायल दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल - थाना किशनगढ़ क्षेत्र के कदवारा-गढ़वाली मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया।
नर्मदापुरम : वाहन की टक्कर से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल - थाना सिवनी मालवा क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एफआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाया डायल-112 सेवा आज प्रदेशवासियों के लिए आपात स्थिति में त्वरित सहायता का विश्वसनीय माध्यम बन चुकी है।
और खबरे
सैलाना में नाले पर अवैध अतिक्रमण पट्टे की मांग से जल संकट और बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने शुरू की जांच...
January 05, 2026 03:28 PM
गृह भेदन कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में जावद पुलिस को मिली सफलता...
January 05, 2026 02:21 PM
करणी सेना कार्यालय पर किया बार एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत....
January 05, 2026 02:20 PM
टाउन हॉल का होगा जीर्णोद्धार, टैगोर मार्ग पर पार्किंग की समस्या होगी दूर, नीमच नपा की बैठक में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों सहित सभी 25 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित - नामांतरण, लीजनवीनीकरण व बंगला बगीचा व्यवस्थापन के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी...
January 05, 2026 01:45 PM
वेयर हाउस से चोरी हुए 300 क्विटल गेहूँ के साथ 03 पिकअप वाहन जप्त, मास्टर माइंड आरोपी ने वेयरहाउस के मेनेजर सहित गेहूँ मालिक के मुनीम को अपनी टीम मे किया शामिल, डुप्लीकेट चाबी तैयार कर घटना योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया अंजाम, 05 आरोपियो को किया गिरफ्तार....
January 05, 2026 01:42 PM
गंगेश्वर महादेव में राम कथा का तीसरा दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न...
January 05, 2026 01:31 PM
प्रस्तावित सांध्यकालीन न्यायालय संचालन का विरोध किया...
January 05, 2026 01:28 PM
जियाखेड़ी में बाल हवन, संस्कारों की अग्नि में तपता उज्ज्वल भविष्य...
January 05, 2026 01:26 PM
रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ परवलिया के युवक गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश तेज...
January 05, 2026 12:30 PM
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, परिश्रम पुरुषार्थ के कर्म बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता-गुरुदेव सरकार....
January 05, 2026 12:28 PM
चीताखेड़ा नगर में एक साथ 24 साधु साध्वी भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश....
January 05, 2026 12:12 PM
जाजू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान....
January 05, 2026 12:06 PM
पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साढ़े तीन किलो अवैध अफीम तस्करी में चार साल से था फरार...
January 05, 2026 11:59 AM
बोराव (भैसरोड़गढ़) में किसान गोष्ठी में जी राम जी विधेयक के बताए लाभ....
January 05, 2026 11:57 AM
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न...
January 05, 2026 08:37 AM
दवाई , पढ़ाई ,कमाई और बचत का मॉडल सिर्फ आप के पास - इंद्र विक्रम सिंह, जावद विधानसभा के साथ ही पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में - इंजी नवीन कुमार अग्र...
January 05, 2026 04:06 AM
त्वरित सहायता, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित जीवन का प्रतीक विगत 3 दिनों में डायल - 112 की प्रभावी कार्यवाही..
January 05, 2026 03:58 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 05, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 05, 2026 03:54 AM