वेयर हाउस से चोरी हुए 300 क्विटल गेहूँ के साथ 03 पिकअप वाहन जप्त, मास्टर माइंड आरोपी ने वेयरहाउस के मेनेजर सहित गेहूँ मालिक के मुनीम को अपनी टीम मे किया शामिल, डुप्लीकेट चाबी तैयार कर घटना योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया अंजाम, 05 आरोपियो को किया गिरफ्तार....
Updated : January 05, 2026 01:42 PM
जुगल राठौर नीमच
अपराध
मंदसौर :- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षैत्र ग्राम धुंधडका मे स्थित वेयर हाउस से 300 क्विंटल गेहूँ चोरी करने वाले गिरोह को पकडकर 300 क्विंटल गेहूँ सहित चोरी मे प्रयुक्त 03 पिकअप वाहन कुल मश्रुका लगभग 50 लाख रूपये का जप्त कर 05 आऱोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। थाना दलौदा क्षैत्र के ग्राम धुंधडका मे स्थित कृषक वेयरहाउस से फरियादी संजय गर्ग निवासी मंदसौर ने दिनाक 02/01/2026 को वेयरहाउस मे रखे लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी हो जाने के संबध मे थाने पर सूचना दी जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्र 08/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया दौराने विवेचना टीम द्नारा घटना स्थल कृषक वेयर हाउस तथा आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा माननखेडा टोल के फुटेज तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पाया कि ग्राम धुंधडका थाना दलौदा मे स्थित कृषक वेयरहाउस से लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दीपक पिता राजुलाल परमार निवासी धोलका जिला रतलाम तथा वेयर हाउस के मेनेजर महिपालसिंह पिता किशोर सौलंकी निवासी कचनारा हाल मुकाम दलौदा ने गेहूँ मालिक के मुनीम लखन पिता मोहनलाल शर्मा के साथ मिलकर वेयरहाउस की डुप्लीकेट चाबीयों को तैयार करवाया गया बाद वेयरहाउस के चौकीदार मोहनलाल पिता बगदीराम माली निवासी गुलियाना तथा राधेश्याम पिता रामलाल भांभी निवासी धुंधडका को तैयार कर एक टीम को तैयार किया गया जिसमे वेयरहाउस मे रात के समय कैमरो पर कपडा डालकर सभी कैमरो की पीनो को निकालकर बंद कर दिया जाता था बाद डुप्टीकेट चाबीयो से वेयर हाउस के तालो को खोलकर वेयरहाउस मे रखे गेहँ को दीपक परमार पिता राजूलाल परमार निवासी धोलका जिला रतलाम ने अपने अन्य एक साथी द्वारा भेजी गई 03 पिकअप वाहनो मे भरकर रात्रि के अंधेरे मे गेहूँ को चोरी किया जाता था । यही प्रक्रिया अपनाकर सभी 05 आरोपीयो द्वारा पिछले एक माह मे वेयरहाउस से लगभग 300 क्विंटल गेहूँ को चोरी किया गया । वेयर हाउस के मेनेजर, गेहूँ मालिक के मुनीम, चौकीदार सहित चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी हुआ लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी मे उपयोग 03 पिकअप वाहन कुल किमती लगभग 50 लाख आरोपीयो से जप्त कर 05 आऱोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई ।
गिरफ्तार आरोपी - 01- महिपालसिंह पिता किशोर सौलकी निवासी कचनारा हाल मुकाम दलौदा 02- मोहनलाल पिता बगदीराम माली निवासी गुलियाना थाना दलौदा जिला मंदसौर 03- राधेश्याम पिता रामलाल भांभी निवासी ग्राम धुंधडका थाना दलौदा जिला –मंदसौर 04- दीपक पिता राजूलाल परमार निवासी धोलका थाना बिलपांक जिला रतलाम 05- लखन पिता मोहनलाल शर्मा निवासी लेकोडा जिला उज्जैन हाल मुकाम भाट पिपलिया थाना अफजलपुर जिला –मंदसौर
जप्त मश्रुका – 01- चोरी हुआ 300 क्विंटल से अधिक गेहूँ किमती करीबन 10 लाख रूपये। 02 - चोरी मे उपयोग पिकअप वाहन कुल 03 किमती 40 लाख रूपये 03 - चोरी मे उपयोग वेयरहाउस की 02 डुप्लीकेट चाबी ( कुल जप्त मश्रुका किमती 50 लाख रूपये )
सराहनीय कार्य - उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि आर.एस. पंवार, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, प्र.आर 127 यादवेन्द्रसिंह, प्र.आर. 55 दिपेन्द्रसिंह, प्र.आर. 133 मुकेश भदोरिया, प्र.आर. 173 हरीश यादव , प्र.आर. 290 जितेन्द्रसिंह गौर, आर. 867 लाजपतराय सेन , आऱक्षक 628 विजय दडिंग, आर. 484 युवराजसिंह, आर 879 गोपाल कृष्ण, आरक्षक 228 कमलेश शर्मा, आर 253 नारायण डाबी, आर 485 कुलक्षेष्ठ, आर 905 गजेन्द्रसिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर द्वारा पुरष्कृत किया जावेगा ।
और खबरे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की प्रेरक यात्रा पर बनी फिल्म शतक देखने उमड़ा जनसैलाब....
February 22, 2026 06:42 AM
दिनदहाड़े अनाज व्यापारी की दुकान से नकदी पर हाथ साफ, चोरी करते युवक की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड, पुलिस ने शुरू की तलाश....
February 22, 2026 05:43 AM
माननखेड़ा रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
February 22, 2026 05:39 AM
दुर्घटना में घायल युवक व बालक को समय पर पहुँचाया अस्पताल, संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय सेवा का फिर उदाहरण बने डायल-112 जवान....
February 22, 2026 05:38 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही, अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त, 20 आरोपी गिरफ्तार…..
February 22, 2026 05:37 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
February 22, 2026 05:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 22, 2026 05:35 AM
जीरन के टेलेंट एकेडमी स्कूल में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत RBSK टीम ने किया निःशुल्क चेकअप....
February 21, 2026 04:18 PM
पलाश के खिले फूलों से प्रकृति की निखरी छटा..
February 21, 2026 03:16 PM
₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास और प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार – ओमप्रकाश सखलेचा...
February 21, 2026 02:55 PM
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...
February 21, 2026 02:31 PM
स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न...
February 21, 2026 02:05 PM
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न....
February 21, 2026 02:05 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ....
February 21, 2026 01:26 PM
नवनियुक्त वैश्य युवा जिला कार्यकारिणी ने संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से की भेंट, व्यक्त किया आभार...
February 21, 2026 01:23 PM
सुपर-8 का संग्राम शुरू, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया...
February 21, 2026 11:33 AM
24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...
February 21, 2026 11:02 AM
शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...
February 21, 2026 11:00 AM
कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....
February 21, 2026 10:37 AM