मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही, अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त, 20 आरोपी गिरफ्तार…..
Updated : February 22, 2026 05:37 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर श्री ए.साईं मनोहर के निर्देशानुसार साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर “ऑपरेशन मैट्रिक्स (Mule Account Tracking, Removal & Investigation Exercise)” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस ने विगत एक सप्ताह मे सायबर अपराधियों के विरुद्ध 04 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराध मे प्रयुक्त 29 मोबाइल, 07 चार पहिया वाहन, एक मोटर सायकल, 01 लाख 20 हजार रुपये नगद, 07 बैंकों की पास बुक, 16 एटीएम कार्ड, तथा सिम कार्ड सहित लगभग 01 करोड़ 07 लाख रूपये की संपत्ति जब्त की है।
यह कार्यवाही पुलिस - महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के पर्यवेक्षण में गठित 09 टीमों द्वारा की गई। उक्त गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” का भय उत्पन्न कर केस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करता था। कार्रवाई के दौरान क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी , फर्जी लोन स्वीकृति एवं अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY एवं COMET जैसी ऑनलाइन एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाया जाता था। मध्यप्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल, अश्लील चैट या निजी जानकारी साझा न करें तथा यदि कोई स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी या आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देता है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
और खबरे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की प्रेरक यात्रा पर बनी फिल्म शतक देखने उमड़ा जनसैलाब....
February 22, 2026 06:42 AM
दिनदहाड़े अनाज व्यापारी की दुकान से नकदी पर हाथ साफ, चोरी करते युवक की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड, पुलिस ने शुरू की तलाश....
February 22, 2026 05:43 AM
माननखेड़ा रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
February 22, 2026 05:39 AM
दुर्घटना में घायल युवक व बालक को समय पर पहुँचाया अस्पताल, संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय सेवा का फिर उदाहरण बने डायल-112 जवान....
February 22, 2026 05:38 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही, अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त, 20 आरोपी गिरफ्तार…..
February 22, 2026 05:37 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
February 22, 2026 05:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 22, 2026 05:35 AM
जीरन के टेलेंट एकेडमी स्कूल में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत RBSK टीम ने किया निःशुल्क चेकअप....
February 21, 2026 04:18 PM
पलाश के खिले फूलों से प्रकृति की निखरी छटा..
February 21, 2026 03:16 PM
₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास और प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार – ओमप्रकाश सखलेचा...
February 21, 2026 02:55 PM
विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...
February 21, 2026 02:31 PM
स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न...
February 21, 2026 02:05 PM
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न....
February 21, 2026 02:05 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ....
February 21, 2026 01:26 PM
नवनियुक्त वैश्य युवा जिला कार्यकारिणी ने संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से की भेंट, व्यक्त किया आभार...
February 21, 2026 01:23 PM
सुपर-8 का संग्राम शुरू, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया...
February 21, 2026 11:33 AM
24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...
February 21, 2026 11:02 AM
शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...
February 21, 2026 11:00 AM
कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....
February 21, 2026 10:37 AM