FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...

  Updated : February 21, 2026 02:31 PM

संजय जैन डीकेन

  आयोजन

डीकेन :- नगर परिषद रतनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 जाट रोड स्थित वीरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन परिसर में 21 फरवरी 2025 को “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन नीमच एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा, जिला चिकित्सालय नीमच के सहयोग से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सखलेचा (विधायक जावद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा (रतनगढ़/डीकेन), भाजपा जिला मंत्री सतीश व्यास, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील, सभापति राजेंद्र मुंदड़ा, पार्षद मनोहर लाल सोनी सहित डॉ. डी. प्रसाद (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नीमच) एवं डॉ. संगीता भारती (पूर्व सीएमएचओ एवं नेत्र विशेषज्ञ) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में दिव्यांग बच्चों एवं हितग्राहियों की त्वरित पहचान कर प्रमाण-पत्र जारी किए गए। कुल 184 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि बाधित 59, तंत्रिका तंत्र से संबंधित 18, मानसिक दिव्यांग 14, मानसिक बीमारी 2, दृष्टि बाधित 3, श्रवण बाधित 2, बहु दिव्यांग 3 हितग्राही शामिल रहे। साथ ही 1 रेलवे प्रमाण-पत्र एवं 63 बस पास हेतु प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। डॉ. संगीता भारती (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. सतीश चौधरी (मेडिकल स्पेशलिस्ट), डॉ. योगेंद्र धाकड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. कृष्णकुमार कारपेंटर (मनोचिकित्सक), डॉ. अरविंद गुप्ता (नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. दिव्यांग पाण्डेय (अस्थि रोग विशेषज्ञ) ने हितग्राहियों की जांच कर प्रमाण-पत्र जारी किए। प्रशासनिक व्यवस्था में तहसीलदार बी.एल. डाबी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मोहन मुजाल्दे (प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी, डीकेन), नोडल अधिकारी खेमचंद मुसले (मुख्य नगरपालिका अधिकारी), जिला समन्वय अधिकारी श्री बोहरा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहिर, फिजियोथैरेपिस्ट तन्वी कोठारी सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार भाटी ने किया तथा आभार दीपक कारपेंटर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़) ने व्यक्त किया।

आगामी विशेष शिविरों का कार्यक्रम - संकल्प से समाधान अभियान के तहत आगामी शिविर 23 फरवरी 2026 को रेडक्रॉस भवन, जिला चिकित्सालय नीमच. 25 फरवरी को शासकीय चिकित्सालय जीरन. 27 फरवरी को शासकीय अस्पताल रामपुरा, 28 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली, 5 मार्च को शासकीय चिकित्सालय कुकड़ेश्वर तथा 6 मार्च को जनपद पंचायत/नगर परिषद मनासा में आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांग हितग्राहियों से शिविर में पहुंचकर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की अपील की

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पलाश के खिले फूलों से प्रकृति की निखरी छटा..

February 21, 2026 03:16 PM

₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास और प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार – ओमप्रकाश सखलेचा...

February 21, 2026 02:55 PM

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...

February 21, 2026 02:31 PM

स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न...

February 21, 2026 02:05 PM

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्‍पन्‍न....

February 21, 2026 02:05 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ....

February 21, 2026 01:26 PM

नवनियुक्त वैश्य युवा जिला कार्यकारिणी ने संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से की भेंट, व्यक्त किया आभार...

February 21, 2026 01:23 PM

सुपर-8 का संग्राम शुरू, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया...

February 21, 2026 11:33 AM

24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...

February 21, 2026 11:02 AM

शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...

February 21, 2026 11:00 AM

कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....

February 21, 2026 10:37 AM

दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सोनी गिरफतार व एक नाबालिग डिटेन, पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से माल किया बरामद...

February 21, 2026 10:11 AM

कहार भोई समाज के युवक का सीआरपीएफ में चयन, रामपुरा में जश्न का माहौल, तिलक और फूलमालाओं के साथ परिजनों ने दी भव्य विदाई...

February 21, 2026 10:06 AM

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, बाजना पुलिस की सख्त कार्रवाई....

February 21, 2026 09:20 AM

डीजे की धुन पड़ी भारी, रात 10 बजे बाद गूंजा शोर, नीमच कैंट पुलिस का एक्शन, उपकरण जब्त, दो पर केस दर्ज...

February 21, 2026 09:13 AM

लहसुन के कम भाव पर भड़के किसान, दो घंटे बंद रही मंडी नीलामी, एसडीएम की समझाइश के बाद फिर शुरू हुआ कार्य...

February 21, 2026 08:02 AM

सिंगोली पुलिस द्वारा 05 साल से गुमशदा व्यक्ति की तलाश कर परिवार को सकुशल सुपुर्द किया..

February 21, 2026 07:18 AM

एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न...

February 21, 2026 06:41 AM

प्रदेश में गिद्धों की महागणना, 20 से 22 फरवरी तक शीतकालीन सर्वे, पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगा आंकलन...

February 21, 2026 03:49 AM