प्रदेश में गिद्धों की महागणना, 20 से 22 फरवरी तक शीतकालीन सर्वे, पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगा आंकलन...
Updated : February 21, 2026 03:49 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 में शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9.00 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त एवं 09 टाईगर रिजर्व में गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, डब्लू डब्लू.एफ., डब्लू.आई.आई. के प्रतिभागियों के अतिरिक्त स्वंय सेवक एवं फोटोग्राफरों के द्वारा मिलकर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना की शुरूआत वर्ष-2016 से की गई थी जिसमें 7,028 गिद्धों का आंकलन किया गया था। गिद्ध गणना वर्ष-2025 में शीतकालीन गणना में 12710 एवं ग्रीष्मकालीन गणना वर्ष-2025 में 9509 गिद्धों का आंकड़ा प्राप्त हुआ था। मध्यप्रदेश में कुल 07 प्रजातियों के गिद्ध पाये जाते हैं, जिसमें से 04 प्रजातियों स्थानीय हैं एवं 03 प्रजातियाँ प्रवासी हैं, जो ठंड के समाप्त होते ही वापस चली जाती हैं। प्रथम चरण की गणना तब की जाती है जब उपरोक्त सभी प्रजातियों के गिद्ध घोंसले बनाकर अपने अंडे दे चुके होते हैं या देने की तैयारी में होते हैं। इसी प्रकार से फरवरी माह आने तक इन घोंसलों में अंडों से नवजात गिद्ध निकल चुके होते हैं तथा वे उड़ने की तैयारी करते होते हैं। इसलिये गणना करने के लिये शीत ऋतु का अंतिम समय उचित होता है जिससे स्थानीय तथा प्रवासी गिद्धों की गणना हो जाए। इस बार गिद्धों की गणना के लिये प्रथम बार ऑनलाइन ऐप तयार किया गया है, जिसके माध्यम से गिद्धों की गणना की जा रही है। "ऐप" के माध्यम से गणना किये जाने पर आंकड़ों के संकलन एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी होगी। गत वर्षों में गणना ऑफलाइन की जाती रही है। ऐप के माध्यम से गणना किये जाने के लिये मास्टर ट्रेनर्स, अशासकीय संस्थाओं एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को ऑनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गिद्धों की गणना के लिये गणनाकर्मी एवं स्वयंसेवक आदि सूर्योदय के तत्काल बाद प्रथम चरण में चयनित गिद्धों के घोंसलों के समीप पहुंच जाएंगे और घोंसलों के आसपास बैठे गिद्धों एवं उनके नवजातों की गणना ऐप के माध्यम से करेंगे। गणना के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि केवल आवास/विश्राम स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गणना में लिया जाए। उड़ते हुए गिद्धों को गणना में नहीं लिया जाता है। इस वर्ष वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों में पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, छात्र, फोटोग्राफर एवं स्थानीय नागरिक इस गणना में भाग ले रहे हैं। गणना उपरांत डाटा संकलन का कार्य वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में किया जावेगा।
और खबरे
सिंगोली पुलिस द्वारा 05 साल से गुमशदा व्यक्ति की तलाश कर परिवार को सकुशल सुपुर्द किया..
February 21, 2026 07:18 AM
एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न...
February 21, 2026 06:41 AM
प्रदेश में गिद्धों की महागणना, 20 से 22 फरवरी तक शीतकालीन सर्वे, पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगा आंकलन...
February 21, 2026 03:49 AM
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग तिथि बढ़ाने के निर्देश....
February 21, 2026 03:42 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 21, 2026 03:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 21, 2026 03:37 AM
पालसोड़ा में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, भंवरासा चौराहे पर पुतला दहन कर तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग...
February 20, 2026 04:29 PM
मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....
February 20, 2026 04:20 PM
मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....
February 20, 2026 04:16 PM
सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन...
February 20, 2026 03:49 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न, जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन...
February 20, 2026 03:44 PM
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में संगम, विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित, वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका - राज्यपाल श्री बागडे, 31 पी एच डी, 30 स्वर्ण पदक सहित कुल 685 छात्र छात्राओं को डिग्री उपाधि प्रदान की गई....
February 20, 2026 03:42 PM
रतनगढ़ से गुंजालिया जाने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुणवत्ता विहीन पतले सरिये का किया जा रहा है उपयोग...
February 20, 2026 03:39 PM
कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, गुटबाजी से अभी भी मुक्त नहीं हो पा रही कांग्रेस...
February 20, 2026 03:36 PM
मनासा के एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता....
February 20, 2026 11:34 AM
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण....
February 20, 2026 11:33 AM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश....
February 20, 2026 11:31 AM
नीमच में आयुष चिकित्सा शिविर, 132 रोगियों ने लिया लाभ....
February 20, 2026 11:18 AM
रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब नष्ट कर दिखाई प्रभावी कार्रवाई...
February 20, 2026 10:55 AM