FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....

  Updated : February 20, 2026 04:16 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच/मनासा :- नगर में गुरुवार को प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान कई परिवार बेघर हो गए। शमशान मार्ग के पास स्थित झुग्गी बस्ती पर नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर चलाकर लगभग 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि को खाली कराया। इस दौरान करीब 30 परिवारों के मकान ढहा दिए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ परिवारों को अपना घरेलू सामान समेटने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया। कई घरों में रखा राशन, कपड़े, बच्चों की पढ़ाई का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं मलबे में दब गईं। वर्षों से बसे घर कुछ ही समय में मलबे में तब्दील हो गए।
प्रभावित परिवारों की आपबीती - कार्रवाई के बाद महिलाएं और बच्चे रोते-बिलखते नजर आए। प्रभावितों का कहना है कि उन्हें पूरी तैयारी का मौका नहीं दिया गया और अचानक बुलडोजर चलाकर मकान गिरा दिए गए। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर छुपाने की है। ठंड और बदलते मौसम के बीच खुले में रहने की मजबूरी ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। परिवारों ने प्रशासन से राहत और सहायता की मांग की है।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ित - शुक्रवार को प्रभावित परिवार जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर राहत की गुहार लगाई। उनका कहना है कि यदि भूमि खाली कराना आवश्यक था तो पहले पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उन्होंने वैकल्पिक आवास या आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
नगर परिषद का स्पष्टीकरण - मनासा नगर परिषद के सीएमओ संजय पाटीदार ने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय है और उसे नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उनके अनुसार कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किए गए थे और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त भूमि पर सरकारी योजना के तहत कार्य प्रस्तावित है, जिसके कारण जमीन खाली कराना आवश्यक था।
मानवीय पहलू पर उठ रहे सवाल - कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई के बावजूद यह घटनाक्रम मानवीय संवेदनाओं को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था पहले सुनिश्चित की जानी चाहिए थी? अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी सहायता के लिए क्या कदम उठाता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....

February 20, 2026 04:20 PM

मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....

February 20, 2026 04:16 PM

सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन...

February 20, 2026 03:49 PM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न, जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन...

February 20, 2026 03:44 PM

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में संगम, विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित, वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका - राज्यपाल श्री बागडे, 31 पी एच डी, 30 स्वर्ण पदक सहित कुल 685 छात्र छात्राओं को डिग्री उपाधि प्रदान की गई....

February 20, 2026 03:42 PM

रतनगढ़ से गुंजालिया जाने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुणवत्ता विहीन पतले सरिये का किया जा रहा है उपयोग...

February 20, 2026 03:39 PM

कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, गुटबाजी से अभी भी मुक्त नहीं हो पा रही कांग्रेस...

February 20, 2026 03:36 PM

मनासा के एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता....

February 20, 2026 11:34 AM

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत मिलेगा नि:शुल्‍क प्रशिक्षण....

February 20, 2026 11:33 AM

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश....

February 20, 2026 11:31 AM

नीमच में आयुष चिकित्‍सा शिविर, 132 रोगियों ने लिया लाभ....

February 20, 2026 11:18 AM

रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब नष्ट कर दिखाई प्रभावी कार्रवाई...

February 20, 2026 10:55 AM

जिला पुलिस लाईन नीमच स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने किया जनरल परेड का निरीक्षण....

February 20, 2026 10:39 AM

जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- श्री कलेश, सभी हार्वेस्‍टर संचालक एवं निकाय नरवाई का समुचित प्रबंधन करें, एडीएम की अध्‍यक्षता में जिले के हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 20, 2026 10:17 AM

रतनगढ की पशु चिकित्‍सक डॉ.आरती रावत निलंबित, संभागायुक्‍त द्वारा निलंबन आदेश जारी...

February 20, 2026 10:15 AM

जनसुनवाई में ममता को मिली एक लाख रूपये की उपचार सहायता, कलेक्‍टर ने रेडक्रास से की ममता को एक लाख रूपए की मदद....

February 20, 2026 10:12 AM

नीमच में कल से कम्प्युटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ...

February 20, 2026 10:09 AM

चीताखेड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन...

February 20, 2026 08:23 AM

मध्य प्रदेश में जैन पत्रकार परिषद का गठन, जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल, इंदौर चातुर्मास 2025 में रखी गई थी नींव, उज्जैन में 29 मार्च 2026 को होगा विशाल अवार्ड समारोह...

February 20, 2026 04:19 AM