FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्य प्रदेश में जैन पत्रकार परिषद का गठन, जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल, इंदौर चातुर्मास 2025 में रखी गई थी नींव, उज्जैन में 29 मार्च 2026 को होगा विशाल अवार्ड समारोह...

  Updated : February 20, 2026 04:19 AM

संजय जैन डीकेन

  सामाजिक

डीकेन :- मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों को संगठित कर एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “जैन पत्रकार परिषद” का गठन किया गया है। इस संगठन की प्रेरणा परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज के कृपाप्राप्त आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज एवं मुनिमंडल के इंदौर चातुर्मास 2025 के दौरान प्रस्तुत विचार से मिली।
चातुर्मास के अवसर पर आचार्य श्री ने समाज सुधार, समन्वय और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जैन समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया था। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के समस्त जैन पत्रकारों का एक विशाल एवं संगठित मंच बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस विचार को साकार रूप देने हेतु प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक दुग्गड़ के संरक्षण में मालवा महासंघ के अंतर्गत पत्रकार प्रकोष्ठ का गठन किया गया।
श्री दुग्गड़ एवं उनकी कार्यकारिणी ने सक्रिय पहल करते हुए प्रदेश के लगभग 15 जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की तथा करीब 500 जैन पत्रकारों को संगठन से जोड़ा। संगठन विस्तार के बाद 19 जुलाई 2025 को इंदौर स्थित नरसिंह वाटिका में पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुरूप 18 अगस्त 2025 को इंदौर में विशाल जैन पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 160 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मालवा महासंघ के पदाधिकारी, जैन समाज के वरिष्ठजन एवं इंदौर चातुर्मास समिति के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्यश्री ने अपने प्रवचन में जैन पत्रकार संगठन की आवश्यकता, उसकी भूमिका एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा पर प्रकाश डाला। बाद में पत्रकार प्रकोष्ठ का विधिवत पंजीकरण मध्य प्रदेश शासन में “जैन पत्रकार परिषद” के नाम से कराया गया।
परिषद के गठन के प्रमुख उद्देश्य - जैन पत्रकार परिषद का गठन मुख्य रूप से निम्न उद्देश्यों को लेकर किया गया है : सम्पूर्ण प्रदेश के जैन पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को एक मंच पर लाना। जैन समाज से जुड़े विषयों को मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना। जैन साधु-संतों एवं समाज की गरिमा की रक्षा के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना। जैन धरोहर, मंदिर, संस्थाएं, धर्मशालाएं एवं ग्रंथों से संबंधित मुद्दों पर सजग रहना।
पंथवाद से ऊपर उठकर समग्र जैन समाज में समन्वय स्थापित करना। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग पहुंचाने में सहायक बनना। जैन आचार्य, साधु-साध्वी के विहार एवं प्रवचनों की जानकारी समाज तक पहुंचाना।
परिषद की विचारधारा - परिषद ने स्पष्ट किया है कि उसका किसी अन्य संस्था या संगठन से कोई प्रतिस्पर्धात्मक संबंध नहीं है। कोई भी जैन पत्रकार अन्य संगठनों से जुड़े रहते हुए भी परिषद का सदस्य बन सकता है। परिषद किसी भी पंथ—दिगंबर, श्वेतांबर, स्थानकवासी, तेरापंथ आदि—से परे रहकर समग्र जैन समाज की भावना के साथ कार्य करेगी।
आगामी योजनाएं - परिषद द्वारा सम्पूर्ण जैन समाज के लिए एक समाचार-पत्र प्रारंभ करने एवं सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ चैनल संचालित करने की योजना बनाई गई है। इसमें जैन आचार्यों, साधु-साध्वियों के प्रवचन एवं विचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा तथा अहिंसा से जुड़े सकारात्मक समाचारों को भी स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 29 मार्च 2026 को उज्जैन में विशाल जैन पत्रकार अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के जैन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। परिषद द्वारा सभी सदस्यों के लिए पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) भी जारी किए जाएंगे। प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ ने मध्य प्रदेश के सभी जैन पत्रकारों से संगठन से जुड़कर समाज सेवा, राष्ट्र सेवा एवं संत सेवा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विधानसभा की विवादित टिप्पणी पर सियासी संग्राम तेज, रामपुरा बस स्टैंड पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग...

February 20, 2026 08:21 AM

मध्य प्रदेश में जैन पत्रकार परिषद का गठन, जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल, इंदौर चातुर्मास 2025 में रखी गई थी नींव, उज्जैन में 29 मार्च 2026 को होगा विशाल अवार्ड समारोह...

February 20, 2026 04:19 AM

मेढ़की घाट पर बड़ा हादसा टला, स्टीयरिंग फेल होने से लोडिंग टेम्पो खाई में गिरा, चालक सुरक्षित, खराब सड़क को लेकर फिर उठे सवाल...

February 20, 2026 03:24 AM

पिता का सपना हुआ साकार, परिश्रम की मिसाल बन बेटी ने पाई आरपीएफ की वर्दी....

February 20, 2026 03:06 AM

प्रदेश में कक्षा 10वीं का संस्कृत एवं कक्षा 12वीं में मनोविज्ञान विषय का हुआ पेपर, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाएं...

February 20, 2026 02:53 AM

एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार, स्कू्ल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल...

February 20, 2026 02:46 AM

पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल, पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल, स्व. आरक्षक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि....

February 20, 2026 02:45 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 20, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 20, 2026 02:42 AM

जितेंद्र जी वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग के उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष...

February 19, 2026 04:55 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना आई ए जावरा अंतर्गत सरसी चौकी एवं कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...

February 19, 2026 04:39 PM

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी का 22 को नीमच दौरा, संगठन सृजन से नए जिलाध्यक्ष के चयन पर होगी चर्चा...

February 19, 2026 03:30 PM

नीमच में होटल संचालकों की बैठक, सुरक्षा व नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश....

February 19, 2026 03:26 PM

आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों व जनसंवाद का आयोजन, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च...

February 19, 2026 02:40 PM

योजनाओं के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्‍चों का प्रतिशत जीरों रहे है, मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्‍पन्‍न....

February 19, 2026 02:22 PM

ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित....

February 19, 2026 02:16 PM

आगामी त्यौहारों को लेकर सरवानिया पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...

February 19, 2026 02:04 PM

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय संचालन की समीक्षा, कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....

February 19, 2026 11:08 AM

कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....

February 19, 2026 10:57 AM