योजनाओं के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्चों का प्रतिशत जीरों रहे है, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्पन्न....
Updated : February 19, 2026 02:22 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- म.प्र.शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित 16 योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्यपूर्ति में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त कर, अव्वल स्थान पर रहा है। यह जानकारी मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में गुरूवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कमिश्नर्स, कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस में दी गई। इस कांफ्रेंस में सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की सभी स्कूलों में आगामी एक अप्रेल 2026 को नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा। एक अप्रेल से ही शालाओं में प्रवेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे और विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तके वितरण किया जावेगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए, कि सभी जिले प्रयास करें, कि नवीन शिक्षा सत्र में स्कूलों में ड्राप आउट छात्रों की संख्या जीरों रहे। आंगनवाडी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का भी प्रवेश हो जाए और उनका नामांकन पोषण ट्रेकर एप पर दर्ज हो। रोजगार उद्योग निवेश की समीक्षा में बताया गया, कि विभिन्न 16 योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्यपूर्ति में 640 अंकों का स्कोर प्राप्त कर नीमच जिला प्रदेश में टाप रहा है। बैठक में सभी योजनाओं में सभी जिलो को शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये. बैठक में बताया गया, कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जावेगा। इसके लिए भूमि चिहिंत कर एम.एस.एम.ई. विभाग को प्राथमिकता से आवंटित कर दी जाए। इसमें कोई विलम्ब ना हो। नवीन स्वीकृत जनपद कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए भी स्थान चिंहित कर भूमि आवंटन 15 दिवस में करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुशासन, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, पी.एम.सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, संवेदनशील बस्तिओं का चिंहाकन कर झांतला प्लान तैयार करने, जिला बिजनेस रिप्लाय एक्शन प्लान 2026 तैयार करने, वन अधिकार दावों का निराकरण, मजरा टोला योजना के तहत हितग्राहियों अनुमोदन, विभिन्न जिला स्तरीय समितियों का गठन, लखपति दीदीयों को बैंक लिकेज आदि बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गये। नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में इस कांफ्रेस में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
और खबरे
नीमच में होटल संचालकों की बैठक, सुरक्षा व नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश....
February 19, 2026 03:26 PM
आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों व जनसंवाद का आयोजन, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च...
February 19, 2026 02:40 PM
योजनाओं के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्चों का प्रतिशत जीरों रहे है, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्पन्न....
February 19, 2026 02:22 PM
ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित....
February 19, 2026 02:16 PM
आगामी त्यौहारों को लेकर सरवानिया पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 19, 2026 02:04 PM
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय संचालन की समीक्षा, कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....
February 19, 2026 11:08 AM
कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....
February 19, 2026 10:57 AM
बाईक से 24 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
February 19, 2026 10:41 AM
नीमच में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, शिविर में 110 रोगियों ने लिया लाभ, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने दी उपयोगी स्वास्थ्य सलाह....
February 19, 2026 10:36 AM
डेढ़ बीघा में हल्दी की खेती कर कमाए 1.10 लाख रूपये, औषधीय फसल ने बदली किस्मत, लादूराम अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत....
February 19, 2026 10:29 AM
खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए चार डम्पर एवं एक जेसीबी जप्त...
February 19, 2026 10:27 AM
बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जयपुर ग्रामीण में धोखाधडी के कई मामलो में फरार चल रहा था....
February 19, 2026 10:08 AM
नीमच-मनासा में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित, सभी गो भक्तों ने ली गो सेवा की प्रतिज्ञा, तय हुआ गौ सम्मान दिवस...
February 19, 2026 09:56 AM
औपचारिकता पूर्ण कार्यवाही के बाद खनिज विभाग बैठ गया चुप्पी सादे, इधर बेखौफ होकर क्षेत्र में चल रहा अवैध रेत उत्खनन...
February 19, 2026 08:08 AM
रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 02 एसडीओपी ऑफिस, पुलिस लाइन एवं 05 थानों को मिला ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र...
February 19, 2026 07:07 AM
पालसोड़ा में वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत पंच वर्षीय कार्ययोजना के संबंध में बैठक सम्पन्न, योजना के अंतर्गत विकास कार्य के लिए 04 करोड़ से अधिक राशि का प्रस्ताव प्रतिवेदन के लिए भेजा...
February 19, 2026 04:38 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, डकैती, चोरी एवं ठगी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न जिलों से लगभग 61 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त....
February 19, 2026 03:33 AM
कूनो नेशनल पार्क में गूंजा खुशियों का स्वर, चीता शावकों के जन्म पर डॉ. मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता....
February 19, 2026 03:32 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 19, 2026 03:28 AM