FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्‍यप्रदेश पुलिस की लूट, डकैती, चोरी एवं ठगी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही, विभिन्‍न जिलों से लगभग 61 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त....

  Updated : February 19, 2026 03:33 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश में लूट, चोरी एवं ठगी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से लूट, डकैती, चोरी एवं ठगी के गंभीर प्रकरणों का खुलासा कर विभिन्‍न जिलों से विगत 5 दिनों में लगभग 61 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
भोपाल : थाना टीटी नगर एवं थाना निशातपुरा चोरी का खुलासा - थाना टीटी नगर पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र में सूने मकान से नकद एवं आभूषण चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं त्वरित दबिश के माध्यम से कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 50 हजार रूपए नगद तथा सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, गले की चेन एवं चांदी के आभूषण सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रूपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इसी प्रकार थाना निशातपुरा क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनका कुल मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए है।
अनूपपुर : तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह गिरफ्तार - थाना रामनगर पुलिस ने झाड़-फूंक/तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 3 लाख 61 हजार रूपए नगद एवं सोना-चांदी के आभूषण सहित लगभग 11 लाख रूपए की सामग्री जब्‍त की है।
बड़वानी : जनरेटर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - चौकी चाचरिया, थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने जनरेटर चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने लगभग 13 लाख रूपए की सामग्री जब्त की है।
छतरपुर :- अंतर्राज्यीय 2 आरोपी गिरफ्तार - थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एसबीएन कॉलेज के पीछे चौबे कॉलोनी स्थित मकान में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रूपए के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।
श्योपुर : नकबजनी गैंग के सदस्‍य गिरफ्तार - विजयपुर की बजरंग कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंग के सदस्‍यों को गिरफ्तार कर नगदी सहित 7 लाख 45 हजार रूपए की सम्‍पत्ति जब्त की है।
सीधी : 12 घंटे में चोरी का खुलासा - थाना कमर्जी पुलिस ने 4 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात चोरी प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शिवपुरी : ज्वैलर्स दुकान चोरी प्रकरण का खुलासा - थाना तेन्दुआ पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर 3 लाख रूपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्‍त किया है। साथ ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विदिशा : गल्ला मंडी गेट चोरी कांड का खुलासा - थाना कोतवाली पुलिस ने गल्ला मंडी गेट मोहनगिरि क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इसी प्रकार उज्‍जैन की थाना माकडोन पुलिस ने सोलर प्‍लांट से केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 हजार 400 रूपए की सामग्री, दतिया की थाना कोतवाली पुलिस ने ऑटो में सफर के दौरान चोरी करने वाली महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 75 हजार रूपए की सामग्री तथा नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने बस में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह को उत्तरप्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार कर लगभग 70 हजार रूपए की सामग्री जब्‍त की है मध्यप्रदेश पुलिस अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ कर रही है। पुलिस की यह प्रतिबद्धता आने वाले समय में भी प्रदेश को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त बनाए रखने की दिशा में निरंतर जारी रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्‍यप्रदेश पुलिस की लूट, डकैती, चोरी एवं ठगी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही, विभिन्‍न जिलों से लगभग 61 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त....

February 19, 2026 03:33 AM

कूनो नेशनल पार्क में गूंजा खुशियों का स्वर, चीता शावकों के जन्म पर डॉ. मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता....

February 19, 2026 03:32 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 19, 2026 03:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 19, 2026 03:20 AM

नीमच के साथ बजट में बड़ा छल, तीनों विधायकों की विफलता से ठगा गया जिला, आखिर क्यों गायब हैं बड़ी योजनाएं? – तरुण बाहेती….

February 18, 2026 05:28 PM

छेड़छाड़ मामले में फरार नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार, बीजेपी कर चुकी है सस्पेंड...

February 18, 2026 04:32 PM

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल, चालक गिरफ्तार....

February 18, 2026 03:42 PM

प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...

February 18, 2026 03:23 PM

सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...

February 18, 2026 03:11 PM

जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...

February 18, 2026 03:06 PM

कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....

February 18, 2026 02:30 PM

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम, मुकाम, समराथल, पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM