lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...

  Updated : February 18, 2026 03:06 PM

बबलु माली

  राजनीति

जावद :- मध्यप्रदेश सरकार के नवीन बजट में जावद विधानसभा को ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की सतत सक्रियता और भोपाल में की गई पैरवी का परिणाम है कि जावद विधानसभा को जिले में सर्वाधिक 12 नई सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। करीब 125 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जनता की मांग बनी प्राथमिकता - विधायक सकलेचा ने बीते महीनों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का लगातार दौरा कर सड़क और शिक्षा संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता में रखा। शासन स्तर पर इन मांगों को मजबूती से रखने के चलते बजट में जावद को विशेष महत्व मिला। कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार - सबसे बड़ी राहत के रूप में काटुंदा मोड़ से माखनगंज मार्ग (21.5 किमी) के लिए 55 करोड़ रुपये तथा मोरवन से मनासा मार्ग (23 किमी) के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ये सड़कें क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाने के साथ व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी गति देंगी। इसके अलावा खोर–हनुमंतिया–अठाना मार्ग (6 करोड़), हनुमान चौराहा–कनेरा घाट, कदवासा पहुंच मार्ग, झांतला–गोविंदपुर, डिकेन–गुढ़ाहोला, थड़ोद तथा जावद–सेगवा मार्ग सहित अन्य सड़कों को भी स्वीकृति मिली है। शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती, सड़क विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से शासकीय स्कूल लालपुरा और आलोरी में भवन निर्माण एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधन मिल सकेंगे।
विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि यह बजट जावद की जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि बजट से पूर्व क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी मांग को सरकार के सामने रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से जावद विधानसभा क्षेत्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM

महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...

June 17, 2026 04:48 PM

3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....

June 17, 2026 04:12 PM

सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...

June 17, 2026 04:04 PM

11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...

June 17, 2026 04:03 PM

19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...

June 17, 2026 03:47 PM

हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...

June 17, 2026 03:41 PM

बरडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...

June 17, 2026 03:40 PM