जिला कलक्टर ने सिंहपुर में जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश....
Updated : May 27, 2026 12:59 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति का मंगलवार को कपासन उपखंड की सिंहपुर ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्र में संचालित जनगणना गतिविधियों का गहन अवलोकन करते हुए प्रगणकों एवं जनगणना पर्यवेक्षकों से विस्तृत चर्चा की तथा कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा में संपादित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने घर-घर जाकर एकत्रित किए जा रहे आंकड़ों की प्रक्रिया को समझा तथा संबंधित मकानों पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन भी किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में प्रत्येक जानकारी का सही, स्पष्ट एवं निष्पक्ष रूप से दर्ज किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार से समुचित संवाद स्थापित कर प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी संकलित की जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। साथ ही जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिला जनगणना अधिकारी शबनम खोरवाल, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका एवं तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी मिर्जा नासिर बेग भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी जिला कलक्टर को दी। इस अवसर पर जिला क्षेत्र प्रशिक्षक अश्विनी कुमार व्यास एवं प्रकाश चंद्र शर्मा ने भी प्रगणकों को तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए जनगणना एप्लीकेशन में संभावित त्रुटियों के समाधान एवं सुधार प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। इससे फील्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों को तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी जनगणना दल को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्मिकों को समर्पण, जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
और खबरे
नीमच सिटी क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर नास्ता करने उतरे यात्रा कर रहे माता-पिता का साथ छूटने पर बिछड़ी 03 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...
May 27, 2026 01:16 PM
मित्रता दो ह्रदयों को बांधने वाली प्रेम डोर होती है - पं. डॉ बबलू वैष्णव, हवन पूजन, आरती व महाप्रसाद के साथ हुई कथा की पूर्णाहुति...
May 27, 2026 01:02 PM
जिला कलक्टर ने सिंहपुर में जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश....
May 27, 2026 12:59 PM
जिला कलक्टर ने सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, मरीजों हेतु कूलर-पंखों एवं हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के दिए निर्देश….
May 27, 2026 12:57 PM
अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक, 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह....
May 27, 2026 12:56 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अब 29 मई को...
May 27, 2026 11:45 AM
आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ...
May 27, 2026 11:45 AM
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से, विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की....
May 27, 2026 11:44 AM
पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के चांदी के आभूषण बरामद...
May 27, 2026 08:55 AM
स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का रोमांच...
May 27, 2026 08:40 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर फायर कर भाग रहे अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों से 252 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल व कार जप्त...
May 27, 2026 08:24 AM
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार, बेटियों के सम्मान, सुरक्षित भविष्य के लिए सामाजिक जागरूकता में सक्रिय सहभागिता की अपील...
May 27, 2026 07:59 AM
किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न....
May 27, 2026 07:53 AM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच कल मनाएगी वीर सावरकर जी की जयंती...
May 27, 2026 07:50 AM
सिंगोली के समीप तिलस्वां घाट पर बस हादसे के बाद तीसरे दिन उसी जगह पिकअप खाई मे गिरी, पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत 3 गम्भीर घायलो को किया कोटा रैफर, प्रशासन सोया गहरी कुंभकर्णी नींद में, प्रशासनिक लापरवाही के चलते रोज हो रहे हैं, जानलेवा हादसे...
May 27, 2026 07:46 AM
तिलस्वा घाट बना मौत का मोड़, 48 घंटे में दूसरा हादसा, 3 की मौत जनता दहाड़ी, कुंभकरणी नींद में प्रशासन....
May 27, 2026 07:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 27, 2026 07:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 27, 2026 07:30 AM
भीलवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में सिल्वर, फाइनल में 1 गोल से चूका स्वर्ण....
May 26, 2026 03:00 PM