स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का रोमांच...
Updated : May 27, 2026 08:40 AM
संजय जैन डीकेन
खेल
डिकेन/रतनगढ़ :- नगर के प्रसिद्ध स्टार क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय श्री पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रॉयल क्रिकेट क्लब रतनगढ़ एवं नगर के क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आयोजित रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ दिनांक 26 मई 2026 से उत्साह और श्रद्धा के माहौल में किया गया। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतनगढ़ की प्रसिद्ध मुस्कान बुआ जी एवं स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद के पुत्र चीनू छपरीबंद उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात वहां मौजूद समस्त खिलाड़ियों, अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि मुस्कान बुआ जी का केसरिया दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा मैच की शुरुआत कराई। आयोजन समिति ने बताया कि इस रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जहां क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे, जिससे देर रात तक खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना रहेगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹25,000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा पूरे छपरीबंद परिवार का आभार व्यक्त किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई दिनों से लगातार मेहनत की जा रही थी। आयोजन समिति में गोलू छपरीबंद, हरिओम बैरागी, रितिक छपरीबंद, शिव फिकल सहित सभी सदस्यों की विशेष भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने रतनगढ़ नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM