भीलवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में सिल्वर, फाइनल में 1 गोल से चूका स्वर्ण....
Updated : May 26, 2026 03:00 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
खेल
भीलवाड़ा :- खेल नगरी भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। अजमेर में सम्पन्न 31वीं राजस्थान राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्णिम सफलता मात्र 1 गोल से दूर रह गई।
ऐसा रहा सफर - जिला हैंडबॉल संघ के सचिव तेजप्रताप सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा की बालिकाओं ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल में भरतपुर को 6-0 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में मजबूत मानी जा रही हनुमानगढ़ की टीम को 16-10 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। फाइनल मुकाबला गंगानगर के साथ कांटे का रहा। मैच के अंतिम क्षण तक दोनों टीमें बराबरी पर संघर्ष करती रहीं। आखिरी मिनट में गंगानगर ने 1 गोल की बढ़त बना ली और भीलवाड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दर्शकों ने भीलवाड़ा की टीम के जुझारूपन की जमकर सराहना की।
बधाईयों का तांता - टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि "बेटियों ने पूरे प्रदेश में भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है। ये पदक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।" *राजस्थान राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक विश्वजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन व सफल प्रयासों का ही परिणाम है कि भीलवाड़ा विगत वर्षों से राज्य स्तर पर लगातार पदक जीत रहा है। उन्हीं की वर्षों की मेहनत से आज भीलवाड़ा हैंडबॉल का गढ़ बन चुका है।* कोषाध्यक्ष भारत सुवालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई दी एवं संरक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया।
रजत पदक विजेता टीम - सुमन सुथार (कप्तान), कृष्णा शर्मा, नव्या तेली, गुलाबी तेली, गंगा जाट, अन्नु कुमारी शर्मा, अदिति बंजारा, आद्या शर्मा, राजलक्ष्मी बसीटा, अनुष्का मेघवंशी, ममता योगी, रविना योगी।
और खबरे
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM