FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....

  Updated : May 26, 2026 11:00 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच में घोर लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जीरन के लैब टेक्नीशियन श्री अंकित शर्मा एव लीना सिंघाड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।
क्या है मामला - 25.05.2026 को सीएचसी जीरन में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया था। पालसोड़ा निवासी श्रीमती रीना राठौर के पति श्री अनिल राठौर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि लैब टेक्नीशियन श्री अंकित शर्मा एवं श्रीमती लीना सिंघाड़िया द्वारा यूरिन ब्लड शुगर एवं एल्बुमिन की जांच किए बिना ही रिपोर्ट दे दी गई। परिजनों द्वारा बनाए गए वीडियो में भी 'यूरिन सैंपल स्टैंड पर ही रखे रहे और मिनटों में रिपोर्ट बनाकर सौंप दी गई' यह स्पष्ट हुआ। दैनिक भास्कर नीमच में भी इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी।
जांच में पाई गई गंभीर लापरवाहियां - शिविर में आई गर्भवती महिलाओं की यूरिन ब्लड शुगर एवं एल्बुमिन की जांच बिना किए ही रिपोर्ट जारी कर दी गई। शासकीय सप्लाई के यूरिन एल्बुमिन स्ट्रीप का उपयोग न करने से हितग्राही को शुगर एवं एल्बुमिन का सही तथ्य नहीं मिल सका। इससे भविष्य मे Gestational Diabetes, हाइपरटेंशन, Pre-eclampsia, Eclampsia तथा Convulsion का सही उपचार नहीं हो सकता, जिससे गर्भस्थ शिशु तथा गर्भवती माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गर्भस्थ शिशु की मृत्यु होना एवं गर्भवती की मृत्यु होना भी संभावित है। मरीज के परिजन द्वारा वीडियो बनाने पर संबंधित लैब टेक्नीशियन द्वारा आनन-फानन में यूरिन सैंपलों में स्ट्रीप्स डाली गईं।
की गई कार्यवाही - उक्त कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के अंतर्गत श्री अंकित शर्मा, लैब टेक्नीशियन, सीएचसी जीरन एवं सुश्री लीना सिंगाड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंगोली जिला नीमच निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा यह जानकारी डॉक्टर दिनेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
नीमच ने दी है

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...

May 26, 2026 11:46 AM

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...

May 26, 2026 11:44 AM

रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....

May 26, 2026 11:39 AM

बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...

May 26, 2026 11:27 AM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....

May 26, 2026 11:24 AM

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...

May 26, 2026 11:05 AM

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....

May 26, 2026 11:04 AM

गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....

May 26, 2026 11:00 AM

जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:47 AM

संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:15 AM

निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....

May 26, 2026 10:14 AM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्‍कृष्‍ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन वितरित...

May 26, 2026 10:14 AM

माही नहर के कायाकल्प को मिली 16.68 करोड़ की मंजूरी, 19 हजार किसानों को राहत, मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब-माइनर नहरों का होगा जीर्णोद्धार-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, हर खेत तक पहुंचेगा पानी.....

May 26, 2026 10:14 AM

सरवानिया महाराज में शिशु श्मशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

May 26, 2026 10:05 AM

संस्कार वाटिका बोर्ड परीक्षा, मंदसौर के नन्हे मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम...

May 26, 2026 05:16 AM

छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...

May 26, 2026 05:07 AM

लगभग 100 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, लोक कॉरिडोर बनेगा आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम....

May 26, 2026 05:04 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 26, 2026 04:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 26, 2026 04:49 AM