FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...

  Updated : May 26, 2026 11:44 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हुए निजी बस हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलिया जी मंदिर जा रही थी, तभी मार्ग में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज प्रारंभ करवा दिया गया है। अन्य घायल श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती घायलों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा आवश्यक दवाइयों, जांचों एवं चिकित्सा सुविधाओं की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस की गति अधिक होने के कारण हादसा हुआ। इस पर जिला कलक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में कचरे में आग नहीं लगाने तथा नगर परिषद के माध्यम से कचरे का नियमित एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं परिजनों को चिकित्सालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश चंद्र धाकड़, तहसीलदार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चिकित्सालय में उपचार एवं व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन...

May 26, 2026 12:18 PM

भ्रष्टाचारियों को कुर्सी, नागरिकता से तौबा, नीमच में कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को थमाया नागरिकता त्यागपत्र, दिग्विजय सिंह की एंट्री से सियासी पारा हाई, बोले– यह गांधीगिरी सिस्टम पर तमाचा....

May 26, 2026 11:55 AM

रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ...

May 26, 2026 11:50 AM

गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...

May 26, 2026 11:46 AM

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...

May 26, 2026 11:44 AM

रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....

May 26, 2026 11:39 AM

बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...

May 26, 2026 11:27 AM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....

May 26, 2026 11:24 AM

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...

May 26, 2026 11:05 AM

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....

May 26, 2026 11:04 AM

गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....

May 26, 2026 11:00 AM

जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:47 AM

संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:15 AM

निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....

May 26, 2026 10:14 AM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्‍कृष्‍ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन वितरित...

May 26, 2026 10:14 AM

माही नहर के कायाकल्प को मिली 16.68 करोड़ की मंजूरी, 19 हजार किसानों को राहत, मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब-माइनर नहरों का होगा जीर्णोद्धार-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, हर खेत तक पहुंचेगा पानी.....

May 26, 2026 10:14 AM

सरवानिया महाराज में शिशु श्मशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

May 26, 2026 10:05 AM

संस्कार वाटिका बोर्ड परीक्षा, मंदसौर के नन्हे मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम...

May 26, 2026 05:16 AM

छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...

May 26, 2026 05:07 AM