FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....

  Updated : May 26, 2026 11:39 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम / रिंगनोद :- रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 407 लोडिंग वाहन सहित कुल लगभग ₹13 लाख का मश्रूका जप्त किया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी माननखेड़ा पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 मई की रात्रि में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 407 लोडिंग वाहन क्रमांक RJ14GQ1141 में अवैध डोडाचूरा भरकर दो व्यक्ति जावरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई, जिसमें वाहन से 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवनराम पिता परमाराम विश्नोई (48 वर्ष) निवासी पालडीमेस थाना गच्छीपुरा जिला नागौर राजस्थान एवं सुखाराम पिता बल्लाराम विश्नोई (30 वर्ष) निवासी रेण थाना मेडता जिला नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से डोडाचूरा के सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा जप्त मश्रूका में 150 किलो अवैध डोडाचूरा जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख तथा 407 लोडिंग वाहन जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख बताई गई है। कुल जप्त मश्रूका की कीमत लगभग ₹13 लाख आंकी गई है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह एवं शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन...

May 26, 2026 12:18 PM

भ्रष्टाचारियों को कुर्सी, नागरिकता से तौबा, नीमच में कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को थमाया नागरिकता त्यागपत्र, दिग्विजय सिंह की एंट्री से सियासी पारा हाई, बोले– यह गांधीगिरी सिस्टम पर तमाचा....

May 26, 2026 11:55 AM

रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ...

May 26, 2026 11:50 AM

गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...

May 26, 2026 11:46 AM

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...

May 26, 2026 11:44 AM

रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....

May 26, 2026 11:39 AM

बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...

May 26, 2026 11:27 AM

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....

May 26, 2026 11:24 AM

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...

May 26, 2026 11:05 AM

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....

May 26, 2026 11:04 AM

गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....

May 26, 2026 11:00 AM

जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:47 AM

संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....

May 26, 2026 10:15 AM

निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....

May 26, 2026 10:14 AM

प्रधानमंत्री धरती आबा उत्‍कृष्‍ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन वितरित...

May 26, 2026 10:14 AM

माही नहर के कायाकल्प को मिली 16.68 करोड़ की मंजूरी, 19 हजार किसानों को राहत, मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब-माइनर नहरों का होगा जीर्णोद्धार-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, हर खेत तक पहुंचेगा पानी.....

May 26, 2026 10:14 AM

सरवानिया महाराज में शिशु श्मशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

May 26, 2026 10:05 AM

संस्कार वाटिका बोर्ड परीक्षा, मंदसौर के नन्हे मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम...

May 26, 2026 05:16 AM

छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...

May 26, 2026 05:07 AM