संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....
Updated : May 26, 2026 10:15 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए 113 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। मुख्य निर्देश: जरूरतमंद महिला को रेडक्रॉस से सहायता: बालागंज निवासी जरूरतमंद महिला सुम्मीबाई को परिवार के भरण-पोषण हेतु कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच से 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश रेडक्रॉस प्रभारी को दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करें - ग्वालटोली निवासी सुश्री हेमलता प्रजापति के पति की मृत्यु जिला अस्पताल में होने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सिविल सर्जन से समन्वय कर अस्पताल के रिकॉर्ड के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा उसकी प्रतिलिपि अविलंब उपलब्ध करवाएं।
विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सर्वोपरि - पिपलिया व्यास के नीलेश के आवेदन पर कलेक्टर ने म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण करवाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके पास अवैध अतिक्रमण, कबाड़ या ज्वलनशील सामग्री न हो। यदि कहीं ऐसा पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना न रहे। जनसुनवाई मे जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे जनसुनवाई में नीमच सिटी की नीता जैन, लीलाबाई, विद्यादेवी, सलमा हारून, बघथून के लक्ष्मणसिंह, अठाना की लीलाकृष्णा, भंवरलाल, मनासा के नानालाल, हनुमंतिया के जयपाल, बधाना की आशा, इन्द्रानगर के आरिफ हुसैन, अडमालिया के बालकिशन, हुलाशी बाई, महुपुरा के अनिल, चडोली की घीसीबाई, पिपलिया नाथावत के चमनसिंह, चम्पी के भागीरथ, देवपुरा की ललिता, सिंगोली की मांगीपूरी, उम्मेदपुरा के किशनलाल, ग्वालटोली के लक्ष्मण, मोहनलाल, टीचर कॉलोनी के देवेन्द्रसिंह, भाटखेड़ी के सुरेश रेगर, रतनपुरा भदवास के रामेश्वर नागदा, मोरवन के राधेश्याम, वरुखेड़ा की मंगलाबाई, देवरी-खवासा के मूलचंद, टाटियाखेड़ी के जवानसिंह, उग्रान के शंकरलाल कीर, चचोर के विष्णु कुमार, कराडिया महाराज के तरुण शर्मा, मालाहेड़ा की संतोषबाई, चल्दू के ऊकारलाल, सरवानिया महाराज के ताराचंद्र, आमलीखेड़ा के जितेन्द्रसिंह, काली कोठड़ी की संगीताबाई, पिपल्याहाड़ी के लालसिंह, पिपलीखेड़ा के रविन्द्र, सावन के प्रेमानाथ, महुडिया की भंवरीबाई एवं गोपाल सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
और खबरे
गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...
May 26, 2026 11:46 AM
बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...
May 26, 2026 11:44 AM
रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....
May 26, 2026 11:39 AM
बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...
May 26, 2026 11:27 AM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....
May 26, 2026 11:24 AM
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...
May 26, 2026 11:05 AM
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....
May 26, 2026 11:04 AM
गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....
May 26, 2026 11:00 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:47 AM
संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:15 AM
निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....
May 26, 2026 10:14 AM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित...
May 26, 2026 10:14 AM
माही नहर के कायाकल्प को मिली 16.68 करोड़ की मंजूरी, 19 हजार किसानों को राहत, मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब-माइनर नहरों का होगा जीर्णोद्धार-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, हर खेत तक पहुंचेगा पानी.....
May 26, 2026 10:14 AM
सरवानिया महाराज में शिशु श्मशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...
May 26, 2026 10:05 AM
संस्कार वाटिका बोर्ड परीक्षा, मंदसौर के नन्हे मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम...
May 26, 2026 05:16 AM
छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...
May 26, 2026 05:07 AM
लगभग 100 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, लोक कॉरिडोर बनेगा आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम....
May 26, 2026 05:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 26, 2026 04:49 AM