कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....
Updated : May 26, 2026 11:04 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलों के कलेक्टर्स को आबकारी व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग अब अवैध रूप से संचालित शॉप बार, समय सीमा के उल्लंघन और ओवर रेटिंग जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य व्यापी विशेष अभियान चलाया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले मदिरा ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में राजपत्र में प्रकाशित नियमों के अनुसार आबकारी नीति का कड़ाई से पालन कराया जाएं। उन्होंने आबकारी विभाग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार के इस कदम से अवैध रूप से मदिरा का विक्रय और उपभोग कराने वाले तत्वों पर शिकंजा कसेगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि नीतिगत प्रावधानों में प्रदेश की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पूरी तरह 'ऑफ श्रेणी' का घोषित किया गया है, जिसके तहत दुकान परिसर या उसके आसपास मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने नियमों के उल्लंघन करने की शिकायतों की सघन जांच के लिए विशेष दलों का गठन कर औचक निरीक्षण के बाद अवैध अहातों और उपभोग स्थलों को बंद करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इसके साथ ही, मदिरा दुकानों के निर्धारित समय से पहले खुलने और बंद होने के तय वक्त के बाद भी देर रात तक मदिरा की बिक्री किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। राजपत्र में निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गश्त करेंगी। वहीं, उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने यानी ओवर रेटिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक दुकान पर विक्रय दरों का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मदिरा की वास्तविक दरों के सत्यापन के लिये दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जाएं। कोई भी ठेकेदार यदि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर मदिरा बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ राजपत्र के प्रावधानों के तहत भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी दंडात्मक कार्रवाई की जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश के पवित्र घोषित किए गए नगरों और क्षेत्रों में मदिरा की अवैध बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गये हैं। इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में पूर्व से ही मदिरा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश लागू हैं। अब वहां किसी भी प्रकार के शराब के अवैध परिवहन या बिक्री को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
और खबरे
रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ...
May 26, 2026 11:50 AM
गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...
May 26, 2026 11:46 AM
बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...
May 26, 2026 11:44 AM
रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....
May 26, 2026 11:39 AM
बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...
May 26, 2026 11:27 AM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....
May 26, 2026 11:24 AM
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...
May 26, 2026 11:05 AM
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....
May 26, 2026 11:04 AM
गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....
May 26, 2026 11:00 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:47 AM
संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:15 AM
निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....
May 26, 2026 10:14 AM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित...
May 26, 2026 10:14 AM
माही नहर के कायाकल्प को मिली 16.68 करोड़ की मंजूरी, 19 हजार किसानों को राहत, मुख्य नहर, वितरिका, माइनर व सब-माइनर नहरों का होगा जीर्णोद्धार-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, हर खेत तक पहुंचेगा पानी.....
May 26, 2026 10:14 AM
सरवानिया महाराज में शिशु श्मशान भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...
May 26, 2026 10:05 AM
संस्कार वाटिका बोर्ड परीक्षा, मंदसौर के नन्हे मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम...
May 26, 2026 05:16 AM
छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...
May 26, 2026 05:07 AM
लगभग 100 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, लोक कॉरिडोर बनेगा आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम....
May 26, 2026 05:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 26, 2026 04:52 AM