आरोग्य देवी आवरी माताजी मंदिर परिसर में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, बच्चों के सामने बड़ों को बूरे व्यसनों का व्यसन को नहीं करना चाहिए - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
Updated : May 26, 2026 01:27 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- समीपस्थ ग्राम माताकाखेडा में स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर परिसर में क्षेत्र वासियों द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन में छःठे दिन मंगलवार को आसमान से बरसती भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर कथा वाचक पंडित डॉ बबलू वैष्णव जलोदिया केलूखेडा की कथा में भागवत प्रसंग का वर्णन जिस प्रकार साधारण मालवी शैली में की जा रहा है जिसको सुनना जनमानस को खूब भा रहा है। संक्षिप्त भी उनकी एक विशेषता है किसी प्रसंग को अनावश्यक नहीं बढ़ाते हुए वे सीधे मानव मन पर प्रहार करते है। खासकर व्यसन त्याग करने को लेकर मांस मदिरा का सेवन करने वाले व्यक्तियों को निशाना बना रहे हैं वहीं व्यसन का त्याग करने वाले भी प्रेरित होकर त्याग करने हेतु आगे आकर संकल्प भी ले रहे हैं। इस अलौकिक भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन में अपने आपको खुद को अभीभूत महसूस कर रहे हैं। नन्दोत्सव के साथ कथा का छठा दिन उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। चारों ओर आनंद मन रहा है, इस समय नंदबाबा ने दान दिया है और उन्होंने बताया कि कलयुग में दान ही एक ऐसी वस्तु है जो भगवान तक पहुंचाता है। मनुष्य को चिंता नहीं प्रभु का चिंतन करें। उक्त बात कथा वाचक पंडित डॉ बबलू वैष्णव जलोदिया केलूखेडा ने आवरी माताजी में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कहीं। बच्चों के सामने कभी बूरे व्यसन का उपयोग नहीं करना चाहिए।घर में बच्चों से मांस,मदिरा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसे बुरे व्यसन खाना मत सिखाना और ना ही बाजार में लेने भी मत भेजना बल्कि मंदिर जाते समय साथ ले जाना और पाठ, पूजा- अर्चना करना सिखाना।
रासोत्सव का आयोजन - कथा के मध्य भाग में रासोत्सव का वर्णन आया जहां भगवान की रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि यह ये संसार भगवान का रास है।हम सबके अंदर वह बैठे हैं।रास के द्वारा कामनाओं का दमन होता है भगवान ने गोपियों के साथ मिलकर रासलीला करी और उनकी कामनाओं का हरण किया। आज के समय में हम रासलीला को गलत अर्थों में लेते हैं। पुरुषोत्तम मास के महत्व को समझाते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में दान करने का बड़ा महत्व है। पुराणों में पुरुषोत्तम मास अन्नदान,जलदान,गौ दान, वस्त्र दान तथा विद्या दान को विशेष पुण्यकारी कहा गया है। पंडित डॉ श्री वैष्णव ने कथा रसास्वादन करवाते हैं कहा कि कंस के ससुर मगद देश के राजा जरासंध ने मथुरा पर 23 अक्षुणी सेना जिसमें एक अक्षुणी सेना में 21 हजार 870 रथ,21 हजार 870 हाथी, एक लाख नौ हजार 350 घोड़े, एक लाख नौ हजार 350पैदल सैनिकों को लेकर 17 बार आकृमण किया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के दौरान अक्रूर जी, श्री कृष्ण का मथुरा गमन, नंदराय,राधा रानी,कुब्जा, कालिया वन, बलराम,जरासंध,राजा रुकमणी, शिशुपाल,सांदीपनि आश्रम में शिक्षा, कंस वध, रुक्मणी विवाह आदि धार्मिक प्रसंगों को विस्तार से महत्व प्रतिपादित किया गया।
आज होगी कथा की पूर्णाहुति - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन कथा महोत्सव के अंतिम दिन आज दिवस 27 मई 2026 बुधवार को सुदामा चरित्र, उद्भव ज्ञान प्रसंग का वर्णन पर प्रवचन पंडित डॉ बबलू वैष्णव जलोदिया केलूखेडा के मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित की जाएगी।हवन पूजन एवं महाआरती के पश्चात् आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर समिति की ओर से कथा की पूर्णाहुति के मौके पर महाप्रसाद रखी गई है। महाप्रसाद वितरण के साथ भागवत ज्ञान गंगा कथा का विश्राम होगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।
और खबरे
श्रीमती लक्ष्मी बाई माली हुई पंचतत्व में विलीन...
May 26, 2026 01:51 PM
आरोग्य देवी आवरी माताजी मंदिर परिसर में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, बच्चों के सामने बड़ों को बूरे व्यसनों का व्यसन को नहीं करना चाहिए - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 26, 2026 01:27 PM
संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा 27 मई 2026 से टेक्सटाइल डाइंग, विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का शुभारंभ किया जाएगा...
May 26, 2026 01:01 PM
रेड स्पॉट्स पर मौत की हकीकत बताने वाले बोर्ड लगाए, सड़क हादसों को रोकने नीमच यातायात पुलिस की अनोखी पहल...
May 26, 2026 12:25 PM
प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन...
May 26, 2026 12:18 PM
भ्रष्टाचारियों को कुर्सी, नागरिकता से तौबा, नीमच में कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को थमाया नागरिकता त्यागपत्र, दिग्विजय सिंह की एंट्री से सियासी पारा हाई, बोले– यह गांधीगिरी सिस्टम पर तमाचा....
May 26, 2026 11:55 AM
रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ...
May 26, 2026 11:50 AM
गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...
May 26, 2026 11:46 AM
बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...
May 26, 2026 11:44 AM
रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....
May 26, 2026 11:39 AM
बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...
May 26, 2026 11:27 AM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....
May 26, 2026 11:24 AM
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...
May 26, 2026 11:05 AM
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....
May 26, 2026 11:04 AM
गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....
May 26, 2026 11:00 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:47 AM
संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:15 AM
निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....
May 26, 2026 10:14 AM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान आयोजित जिले में 608 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार 100 हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित...
May 26, 2026 10:14 AM