सिंगोली के समीप तिलस्वां घाट पर बस हादसे के बाद तीसरे दिन उसी जगह पिकअप खाई मे गिरी, पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत 3 गम्भीर घायलो को किया कोटा रैफर, प्रशासन सोया गहरी कुंभकर्णी नींद में, प्रशासनिक लापरवाही के चलते रोज हो रहे हैं, जानलेवा हादसे...
Updated : May 27, 2026 07:46 AM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
दुर्घटना
रतनगढ़ :- राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर नीमच जिले के सिंगोली के समीप स्थित तिलस्वां घाट पिछले कुछ दिनों से लगातार हादसों का सबब बन रहा है।और राहगीरों की जान ले रहा है।रविवार को हुए शिवशक्ति बस हादसे मे जहां बस के खाई में गिरने से 32 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए थे।वही तीसरे दिन मंगलवार को भी उसी जगह देर रात्रि पेंट एवं पुट्टी से भरी पिकअप वाहन क्रमांक आर.जे. 14 जीएन 6549 अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गई।एवं पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।व 3 गम्भीर रुप से घायल मरीजों को कोटा रैफर किया गया।वही हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है।कि पिकअप वाहन राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की तरफ जा रहा था।जिसमें पूताई करने के लिए पेंट व पुट्टी की बाल्टिया भरी हुई थी।जिन पर मजदूर बैठे हुए थे।तिलस्वां घाट के खतरनाक मोड़ पर पिकअप वाहन चालक अचानक से अपना संतुलन खो बैठा और पिकअप सीधे खाई में जा गिरी।हादसे के दौरान बाल्टी में भरा पेंट एवं पुट्टी मजदूरों के पूरे शरीर पर फैल गया जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयानक व डरावना हो गया।मृतक उत्तरप्रदेश के बरेली, गाजीपुर तथा राजस्थान के जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।जो बांसवाड़ा मे आंगनवाड़ी भवन मे कार्य के लिए जा रहे थे।घायलों में मोहम्मद जाकिर, इदरीश और सोमपाल शामिल है।प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को गंभीर हालत में कोटा के लिए रैफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा और तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल भी मौके पर पहुंचे और राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों एवं घायलों को खाई से बाहर निकाल कर सिंगोली अस्पताल में पहुंचाया गया।इन सबके बिच जो एक महत्वपूर्ण बात निकल कर सामने आ रही है।वह यह है।कि जानलेवा व जर्जर तिलस्वां घाट पर लगातार हो रहे इन हादसों के बाद भी प्रशासन ने आखिर कोई सबक क्यो नहीं लिया है।और इस जगह पर सुरक्षा के कोई इंतजाम अब तक क्यों नहीं किए हैं।एसा लगता है।कि जैसे प्रशासन पूरी तरह से गहरी कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।लोगों की जान ले रहे तिलस्वा घाट पर 3 दिनो से लगातार हो रहे हादसों के कारण प्रशासन के सुरक्षा इंतजामो पर भी बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा हैं।इस जानलेवा घाट पर हो रही दुर्घटनाओं में राहगीरों के घायल होने एवं मरने का सिलसिला भी लगातार जारी है।आखिर इन सबकी जिम्मेदारी कौन लेगा।आखिर कब सुधरेगी तिलस्वा घाट की तस्वीर या इसी प्रकार से चढती रहेगी मासूम बेगुनाह राहगीरों की बली।
और खबरे
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM