जिला कलक्टर ने सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, मरीजों हेतु कूलर-पंखों एवं हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के दिए निर्देश….
Updated : May 27, 2026 12:57 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को कपासन उपखंड क्षेत्र स्थित सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा वितरण प्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए चिकित्सालय परिसर में कूलर एवं पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने गर्मी जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण करने एवं परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़,उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, जनहितकारी एवं जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
और खबरे
नीमच सिटी क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर नास्ता करने उतरे यात्रा कर रहे माता-पिता का साथ छूटने पर बिछड़ी 03 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...
May 27, 2026 01:16 PM
मित्रता दो ह्रदयों को बांधने वाली प्रेम डोर होती है - पं. डॉ बबलू वैष्णव, हवन पूजन, आरती व महाप्रसाद के साथ हुई कथा की पूर्णाहुति...
May 27, 2026 01:02 PM
जिला कलक्टर ने सिंहपुर में जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश....
May 27, 2026 12:59 PM
जिला कलक्टर ने सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, मरीजों हेतु कूलर-पंखों एवं हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के दिए निर्देश….
May 27, 2026 12:57 PM
अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक, 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह....
May 27, 2026 12:56 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अब 29 मई को...
May 27, 2026 11:45 AM
आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ...
May 27, 2026 11:45 AM
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से, विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की....
May 27, 2026 11:44 AM
पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के चांदी के आभूषण बरामद...
May 27, 2026 08:55 AM
स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का रोमांच...
May 27, 2026 08:40 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर फायर कर भाग रहे अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों से 252 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल व कार जप्त...
May 27, 2026 08:24 AM
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार, बेटियों के सम्मान, सुरक्षित भविष्य के लिए सामाजिक जागरूकता में सक्रिय सहभागिता की अपील...
May 27, 2026 07:59 AM
किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न....
May 27, 2026 07:53 AM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच कल मनाएगी वीर सावरकर जी की जयंती...
May 27, 2026 07:50 AM
सिंगोली के समीप तिलस्वां घाट पर बस हादसे के बाद तीसरे दिन उसी जगह पिकअप खाई मे गिरी, पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत 3 गम्भीर घायलो को किया कोटा रैफर, प्रशासन सोया गहरी कुंभकर्णी नींद में, प्रशासनिक लापरवाही के चलते रोज हो रहे हैं, जानलेवा हादसे...
May 27, 2026 07:46 AM
तिलस्वा घाट बना मौत का मोड़, 48 घंटे में दूसरा हादसा, 3 की मौत जनता दहाड़ी, कुंभकरणी नींद में प्रशासन....
May 27, 2026 07:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 27, 2026 07:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 27, 2026 07:30 AM
भीलवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में सिल्वर, फाइनल में 1 गोल से चूका स्वर्ण....
May 26, 2026 03:00 PM