रामपुरा को मिली जनसुनवाई की नई सौगात, विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब समस्याओं के समाधान के लिए मिलेगा एक मंच...
Updated : May 27, 2026 02:36 PM
मुकेश राठौर रामपुरा
राजनीति
रामपुरा :- क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामपुरा में विधायक सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। यह सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए संवाद, सहयोग और जनसेवा का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जहां नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनके निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक सेवा केंद्र केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सेवा केंद्र की स्थापना की गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर सहायता उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष श्री टीना चंदन देवड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, सम्राट दीक्षित, कैलाश देवड़ा, दीपक मर्च्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने विधायक सेवा केंद्र को जनता के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए क्षेत्र के विकास में इसे उपयोगी कदम बताया। शुभारंभ अवसर पर उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM