FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

  Updated : May 27, 2026 02:48 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- शिव परिवार में अपार स्नेह और प्रेम परिलक्षित होता है। सांप और मोर,चूहा और मोर, बैल और शेर एक दूसरे के शत्रु होने के बावजूद भी शंकर भगवान के साथ प्रेम पूर्वक एक साथ रहते हैं। इसी प्रकार हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर परिवार में विपरीत विचारधारा और परिस्थितियों में भी सभी परिवारजनों के साथ प्रेम पूर्वक सद्भाव के साथ रहना चाहिए। तभी हमेंआत्म कल्याण का मार्ग मिल सकता है।
शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी एकता और समन्वय का संदेश देता है।उक्त अमृतवाणी पण्डित प्रमोद उपाध्याय ने अपने मुखारविंद से महिला मंडल हुड़को कॉलोनी के तत्वावधान में बगीचा क्रमांक- 1 में आयोजित साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवाहित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि अधिक मास में मांगलिक आयोजन नहीं होते हैं लेकिन दान कथा भक्ति करना चाहिए जिसका पुण्य फल मिलता है। जहां भक्त का मान बढ़ता है वहां भगवान स्वयं चले आते हैं। धर्म के बिना भगवान अधूरे हैं, नांदिया बेल धर्म का प्रतीक है। शिव परिवार शिव पुराण परिवार की कथा है आज संसार में भाई-भाई देवरानी जेठानी सास बहू के विचारों में विभिन्नता आ रही है चिंतन का विषय है जिस प्रकार शंकर भगवान के सभी गण विपरीत परिवार विचारों के होने के बावजूद भी समभाव से रहते हैं उसी प्रकार हमें भी परिवार में विपरीत विचारों के बावजूद भी समभाव से रहना चाहिए तभी हमारे आत्मा का कल्याण और परिवार का विकास हो सकता है सुविधा बढ़ गई है लेकिन मानव का प्रेम कम हो गया है। मनुष्य का धन बढ़ रहा है लेकिन प्रेम कम हो रहा है चिंतन का विषय है। माता सीता के द्वारा गौ माता, तुलसी ,ब्राह्मण, फाल्गुनी नदी सभी को झूठ बोलने के कारण श्राप दिया गया है उन्होंने ब्रह्मा विष्णु महेश के प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मा विष्णु महेश के विवाद से एक छोर उत्पन्न होता है जिसमें शिव भोले के भोहे से भैरव उत्पन्न होते हैं ,वे ब्रह्मा का सर कटाते हैं नदी बनती है जिसका नाम कर्मनाशा नदी है भगवान विष्णु की पूजा करते हैं भगवान 999 कमलनयन नीलकमल के पुष्प चढ़ाते हैं । भगवान विष्णु अपना नेत्र निकाल कर महादेव को अर्पण करते हैं तभी से भोले त्रिनेत्र देव कहलाते हैं। जिस प्रकार विष्णु को तुलसी प्यारी है उसी प्रकार भोले को बिल्व पत्र प्यारे हैं। आरती के बाद शिव महापुराण पोथी पूजन में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता निभाई।कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर धर्म लाभ लिया। वर्तमान में आसमान में अंगारे बरसाती गर्म लू के थपेड़ों बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शिव महापुराण साप्ताहिक कथा में पण्डित उपाध्याय के मुखारविंद से बह रही धर्म ज्ञान गंगा में डुबकियां लगाने कोई पैदल तो कोई टू-व्हीलर तो कोई फोर व्हीलर वाहनों से उनको कॉलोनी भक्ति पंडाल में पहुंच रहे हैं। कथा पंडाल में प्रतिदिन अलग-अलग कथा प्रसंग पर कोई शिव तो कोई पार्वती जी तो कोई नंदी महाराज का स्वांग धरे गांव के युवा कथा आयोजन में सहभागिता बढ़ा रहे है ।श्री शिव महापुराण ज्ञान गंगा प्रवचन में प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक प्रवाहित की जा रही है। जिसमें शिव पुराण की महिमा और दिव्य प्रसंग का श्रवण कराया जा रहा है। श्री शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर कथा का श्रवण लाभ लिया और धार्मिक आयोजन में सहभागी बने।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, टाटा टियागो कार से 27 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 27, 2026 03:12 PM

रामपुरा पुलिस को 4 धारदार छुरों सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता...

May 27, 2026 03:10 PM

माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को रतनगढ़ पुलिस ने परिजनों से मिलाया...

May 27, 2026 03:08 PM

शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 27, 2026 02:48 PM

सामाजिक एकता के बिना युवा पीढ़ी का विकास नहीं हो सकता है - वैराग्य सागर महाराज...

May 27, 2026 02:40 PM

रामपुरा को मिली जनसुनवाई की नई सौगात, विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब समस्याओं के समाधान के लिए मिलेगा एक मंच...

May 27, 2026 02:36 PM

उर्वरक कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी...

May 27, 2026 01:33 PM

नीमच सिटी क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर नास्ता करने उतरे यात्रा कर रहे माता-पिता का साथ छूटने पर बिछड़ी 03 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 27, 2026 01:16 PM

मित्रता दो ह्रदयों को बांधने वाली प्रेम डोर होती है - पं. डॉ बबलू वैष्णव, हवन पूजन, आरती व महाप्रसाद के साथ हुई कथा की पूर्णाहुति...

May 27, 2026 01:02 PM

जिला कलक्टर ने सिंहपुर में जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश....

May 27, 2026 12:59 PM

जिला कलक्टर ने सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, मरीजों हेतु कूलर-पंखों एवं हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के दिए निर्देश….

May 27, 2026 12:57 PM

अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक, 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह....

May 27, 2026 12:56 PM

जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को...

May 27, 2026 11:45 AM

आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ...

May 27, 2026 11:45 AM

मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से, विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की....

May 27, 2026 11:44 AM

पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के चांदी के आभूषण बरामद...

May 27, 2026 08:55 AM

स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का रोमांच...

May 27, 2026 08:40 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर फायर कर भाग रहे अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों से 252 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल व कार जप्त...

May 27, 2026 08:24 AM

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार, बेटियों के सम्मान, सुरक्षित भविष्य के लिए सामाजिक जागरूकता में सक्रिय सहभागिता की अपील...

May 27, 2026 07:59 AM