अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
Updated : February 18, 2026 02:25 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन की सहभागिता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में निवासरत अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ, हथियार अथवा अन्य महत्वपूर्ण आपराधिक गतिविधियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 94604-25643 जारी किया गया है। यह मोबाइल नंबर पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा। आमजन अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना इस नंबर पर टेक्स्ट या व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से सीधे भेज सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं को पूर्णतः गोपनीय रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर व पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाकर अपराधों की रोकथाम तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बिना संकोच इस सुविधा का उपयोग कर समाज को अपराधमुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यह आदेश संबंधित अधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि उक्त मोबाइल नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें और प्रभावी पुलिस कार्रवाई संभव हो सके।
और खबरे
प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...
February 18, 2026 03:23 PM
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM