FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सात दिवसीय बैसाखी मेले में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण....

  Updated : April 14, 2026 12:30 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  धार्मिक

सावन। नीमच जिले के ग्राम सावन स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री देव जुझारू श्याम जी के छठे पाटोत्सव एवं कुंवर कमधज श्री कल्लाजी राठौड़ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 से 28 अप्रैल तक भव्य बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले को लेकर मेला आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 22 अप्रैल को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेले के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहेगा। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के मनोरंजन हेतु मेले में आकर्षक दुकानें, झूले और चकरी की विशेष व्यवस्था की गई है। 15 अप्रैल को व्यापारियों को दुकानों के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष यातायात व्यवस्था बनाई गई है। मेले के दौरान मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, ताकि भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया जा सके। वहीं, डाइट परिसर के पास वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मेला समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का आनंद सुरक्षित और सहज वातावरण में ले सकें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्त दान का सन्देश, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति...

April 14, 2026 02:12 PM

भाजपा अंबेडकर जी के सपनों को पूरा कर रही है - श्री परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के वार्ड को मिली डोम की सौगात....

April 14, 2026 02:09 PM

संगम प्रीमियर लीग–सीजन 6 का फाइनल, संगम किंग्स बने विजेता....

April 14, 2026 01:29 PM

कट्स को पी.एन.जी.आर.बी. द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया सूचीबद्ध...

April 14, 2026 01:10 PM

सात दिवसीय बैसाखी मेले में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण....

April 14, 2026 12:30 PM

शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा शाइन बाइक से 63 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

April 14, 2026 12:06 PM

सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 14, 2026 11:59 AM

जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....

April 14, 2026 11:29 AM

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...

April 14, 2026 10:38 AM

सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....

April 14, 2026 10:18 AM

नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....

April 14, 2026 09:42 AM

जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....

April 14, 2026 09:27 AM

भीलवाड़ा में पहले नहीं देखा भक्तों का ऐसा सैलाब, शिव कथा ने रच दिया भक्ति का नया इतिहास, लाखों श्रद्धालु आए पर नहीं आई कोई परेशानी,भीलवाड़ावासी साधुवाद के पात्र- पंडित प्रदीप मिश्रा, अंतिम दिन उमड़े लाखों श्रद्धालु तो टूट गए पिछले छह दिन के रिकॉर्ड, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह...

April 14, 2026 09:21 AM

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...

April 14, 2026 08:44 AM

लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...

April 14, 2026 08:25 AM

12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...

April 14, 2026 08:22 AM

वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....

April 14, 2026 08:13 AM

बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्‍बेडकर जयंती के जिला स्‍तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....

April 14, 2026 08:10 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....

April 14, 2026 08:05 AM