बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...
Updated : April 14, 2026 10:38 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
राजनीति
चीताखेड़ा :- भारत-रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी दूरद्रष्टा थे। राष्ट्रीय एकता को लेकर डॉ आंबेडकर न केवल चिंतित रहते थे,बल्कि उन्होंने पंथ के आधार पर भारत विभाजन रोकने की सलाह भी दी थी। आज जो हमें अभिव्यक्ति की आजादी मिली है वह बाबा साहब के संविधान से ही मिली है। उक्त बातें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने जीरन तहसील के सामने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष के प्रति भी दुनिया में जिज्ञासुओं की संख्या बढ़ रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अछूतों को आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से समर्थ बनाने के उद्देश्य से गोल मेज सम्मेलन से पृथक निर्वाचन का अधिकार लेकर आए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम जीरन तहसील कार्यालय के सामने स्थित अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अवसर पर जीरन नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत, मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर, वकील रमेश राजोरा, किसान नेता मोहन सिंह जाट, पार्षद शांतिलाल राठौर, गुलाबचंद जाट, पार्षद रमेश पवार, यशवंत सगवारिया, मुकेश मेडीवाला, कमलेश अहिरवार, वकील श्याम सुंदर मेरावत, रमेश अहिरवार,टीपू जाट,नाथूलाल पवार, चीताखेड़ा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी, उप सरपंच रतनलाल माली, रामसिंह जाट, बंशीलाल गेहलोत, भगत मांगरिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।
और खबरे
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्त दान का सन्देश, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति...
April 14, 2026 02:12 PM
भाजपा अंबेडकर जी के सपनों को पूरा कर रही है - श्री परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के वार्ड को मिली डोम की सौगात....
April 14, 2026 02:09 PM
संगम प्रीमियर लीग–सीजन 6 का फाइनल, संगम किंग्स बने विजेता....
April 14, 2026 01:29 PM
कट्स को पी.एन.जी.आर.बी. द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया सूचीबद्ध...
April 14, 2026 01:10 PM
सात दिवसीय बैसाखी मेले में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण....
April 14, 2026 12:30 PM
शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा शाइन बाइक से 63 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
April 14, 2026 12:06 PM
सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
April 14, 2026 11:59 AM
जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....
April 14, 2026 11:29 AM
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...
April 14, 2026 10:38 AM
सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....
April 14, 2026 10:18 AM
नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....
April 14, 2026 09:42 AM
जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....
April 14, 2026 09:27 AM
भीलवाड़ा में पहले नहीं देखा भक्तों का ऐसा सैलाब, शिव कथा ने रच दिया भक्ति का नया इतिहास, लाखों श्रद्धालु आए पर नहीं आई कोई परेशानी,भीलवाड़ावासी साधुवाद के पात्र- पंडित प्रदीप मिश्रा, अंतिम दिन उमड़े लाखों श्रद्धालु तो टूट गए पिछले छह दिन के रिकॉर्ड, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह...
April 14, 2026 09:21 AM
प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...
April 14, 2026 08:44 AM
लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 14, 2026 08:25 AM
12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...
April 14, 2026 08:22 AM
वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....
April 14, 2026 08:13 AM
बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्बेडकर जयंती के जिला स्तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....
April 14, 2026 08:10 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....
April 14, 2026 08:05 AM