FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

  Updated : May 30, 2026 02:05 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- भगवान गणेश का जन्म संसार को यह प्रेरणा देता है कि माता-पिता की आज्ञा सर्वोपरि होना चाहिए। जब शंकर भगवान ने गणेश और कार्तिक को ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाने के लिए कहा तो कार्तिक तो मोर पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाने निकल गए लेकिन गणेश जी ने शिव पार्वती को बिठाकर उन्हें ही ब्रह्मांड का स्वरूप मानकर परिक्रमा लगाई इसीलिए भगवान गणेश प्रथम पूज्य कहलाए क्योंकि उन्होंने माता-पिता को ब्रह्मांड के समान सम्मान दिया था। युवा वर्ग को माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए तभी उनके जीवन में सफलता मिलेगी। माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है।।उक्त अमृतवाणी पण्डित प्रमोद उपाध्याय ने अपने मुखारविंद से महिला मंडल हुड़को कॉलोनी के तत्वावधान में बगीचा क्रमांक- 1 में आयोजित साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवाहित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि माता पार्वती को स्नान करना था तो उन्होंने अपने मेल से गण को जन्म दिया और उसे द्वार पर रक्षा के लिए नियुक्त कर दिया था। बाद में जब शंकर भगवान आए उन्हें पार्वती जी से मिलना था तो गण ने शंकर भगवान को माता पार्वती से मिलने नहीं दिया तब शंकर और गण के बीच युद्ध हुआ और शंकर ने गण का वध कर दिया था फिर माता पार्वती ने कहा कि मेरा गण को पुनः प्राण दान दो तब शंकर भगवान ने हाथी का सर लगाकर गण को वापस जीवित कर दिया था गण ने अपने माता की रक्षा के लिए युद्ध किया था इसीलिए गणेश जी को प्रथम पूज्य का स्थान मिला है। आधुनिक युग में युवाओं को माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए तभी उनका जीवन सफल हो सकता है।पंडित प्रमोद उपाध्याय ने शिव पुराण के मध्य तारकासुर-वध, कार्तिक, गणपति जन्म आदि धार्मिक प्रसंगों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया।
आरती के बाद शिव महापुराण पोथी पूजन में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता निभाई। आरती के बाद शिव महापुराण पोथी पूजन में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता निभाई।
गणपति जन्म पर झूमे श्रद्धालु - शिव पुराण शिव पुराण कथा के मध्य जब पंडित उपाध्याय ने गणपति जन्म का प्रसंग बताया तो भक्ति पंडाल में श्रद्धालुओं ने जय गणेश जय गणेश की जय घोष लगाई। गणेश जी की झांकी सजाई गई जब भक्ति पंडाल में गणपति बने बच्चे ने प्रवेश किया तो भक्तों ने पुष्प वर्षा से अगवानी की। गणेश जी का अभिनय टिक्कू शर्मा ने प्रस्तुत किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..

May 30, 2026 02:22 PM

मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 30, 2026 02:20 PM

माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 30, 2026 02:05 PM

कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त

May 30, 2026 01:32 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...

May 30, 2026 01:29 PM

तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...

May 30, 2026 01:24 PM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..

May 30, 2026 01:14 PM

नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...

May 30, 2026 01:12 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

May 30, 2026 12:57 PM

किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...

May 30, 2026 12:49 PM

फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...

May 30, 2026 12:49 PM

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....

May 30, 2026 12:28 PM

सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...

May 30, 2026 12:25 PM

कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...

May 30, 2026 12:22 PM

माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

May 30, 2026 11:50 AM

प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...

May 30, 2026 11:47 AM

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...

May 30, 2026 11:44 AM

भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...

May 30, 2026 11:43 AM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..

May 30, 2026 11:38 AM