FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....

  Updated : May 30, 2026 12:28 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्त अधिकारियों एवं थाना अधिकारियों की उपस्थिति में अपनी पहली अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, स्थाई वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार, संगठित अपराध एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार उन्हें फ्रीज एवं जब्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार करना अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने का प्रभावी माध्यम है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी गश्त व्यवस्था, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। एएसपी श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा, रावतभाटा के भगवत सिंह, समस्त डीएसपी, थानाधिकारी, एसपी ऑफिस के अपराध सहायक जोधाराम पुलिस निरीक्षक सहित कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..

May 30, 2026 01:14 PM

नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...

May 30, 2026 01:12 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

May 30, 2026 12:57 PM

किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...

May 30, 2026 12:49 PM

फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...

May 30, 2026 12:49 PM

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....

May 30, 2026 12:28 PM

सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...

May 30, 2026 12:25 PM

कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...

May 30, 2026 12:22 PM

माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

May 30, 2026 11:50 AM

प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...

May 30, 2026 11:47 AM

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...

May 30, 2026 11:44 AM

भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...

May 30, 2026 11:43 AM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..

May 30, 2026 11:38 AM

श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...

May 30, 2026 11:35 AM

शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

May 30, 2026 11:31 AM

निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....

May 30, 2026 09:16 AM

नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..

May 30, 2026 08:43 AM

अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...

May 30, 2026 08:31 AM

18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...

May 30, 2026 08:27 AM