FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

  Updated : May 30, 2026 11:31 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  शिक्षा

नीमच/रामपुरा :- शिक्षा विभाग में वर्षों से कार्यरत एक कर्मचारी आज भी सम्मानजनक वेतन और शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित है। यह मामला राजेंद्र चौहान (नाई), पिता स्वर्गीय फुलचंद जी चौहान का है, जो पिछले लगभग 28 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है जानकारी के अनुसार राजेंद्र चौहान की नियुक्ति दिनांक 17 अगस्त 1998 को शिक्षा गारंटी योजना (ईजीएस) के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय हाडाखेड़ी में 500 रुपये मासिक मानदेय पर की गई थी। बाद में विद्यालय में शून्य नामांकन होने के कारण लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार उनका स्थानांतरण शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुगलखेड़ा, संकुल बैंसला में कर दिया गया। राजेंद्र चौहान की प्रारंभिक शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के कारण उन्हें समय-समय पर शासन द्वारा लागू विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने स्वयं प्रयास कर वर्ष 2019 में उर्दू एजुकेशन बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण की तथा अपने समस्त दस्तावेज विभागीय अधिकारियों और संबंधित कार्यालयों में जमा कराए। इसके बावजूद आज तक उनकी पात्रता और वेतन संबंधी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राजेंद्र चौहान का कहना है कि वर्तमान में भी उन्हें मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा है, जो न तो किसी नियमित वेतनमान के अनुरूप है और न ही कलेक्टर दर के बराबर है। उनका आरोप है कि विभाग उनसे पूर्णकालिक कार्य तो ले रहा है, लेकिन वेतन के नाम पर वर्षों से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डी.एड. (D.Ed.) की डिग्री नहीं होने के कारण उन्हें कई शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया, लेकिन इसके बावजूद उनसे विद्यालय में नियमित रूप से कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन से गुहार लगाई। यहां तक कि कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में भी अनेक आवेदन प्रस्तुत किए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। राजेंद्र चौहान का कहना है कि वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त हो रहा है, जबकि लगभग तीन दशक की सेवा देने के बाद भी उन्हें मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि उनकी सेवा अवधि, योग्यता और कार्य को देखते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए तथा उचित वेतन और शासकीय लाभ प्रदान किए जाएं। अब देखना यह होगा कि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे राजेंद्र चौहान की आवाज शासन और प्रशासन तक कब पहुंचती है और उन्हें उनके अधिकार कब प्राप्त होते।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

May 30, 2026 11:50 AM

प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...

May 30, 2026 11:47 AM

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...

May 30, 2026 11:44 AM

भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...

May 30, 2026 11:43 AM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..

May 30, 2026 11:38 AM

श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...

May 30, 2026 11:35 AM

शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

May 30, 2026 11:31 AM

निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....

May 30, 2026 09:16 AM

नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..

May 30, 2026 08:43 AM

अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...

May 30, 2026 08:31 AM

18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...

May 30, 2026 08:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 30, 2026 08:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 30, 2026 08:24 AM

मादक पदार्थ विरोधी अभियान में रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 03 किलो अवैध अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार...

May 29, 2026 05:19 PM

नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने पिता का शव निकाला पुत्र का प्रयास जारी...

May 29, 2026 04:13 PM

डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी पुलिस की कार्रवाई...

May 29, 2026 03:12 PM

टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा...

May 29, 2026 03:10 PM

चार दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, आखिर जिंदगी हार गई, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल में टूटी सांसें...

May 29, 2026 03:07 PM

31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...

May 29, 2026 03:03 PM