अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...
Updated : May 30, 2026 08:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम / जावरा :- व्यापारियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अरनिया मंडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए व्यापारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई और मंडी क्षेत्र को हाईटेक सुरक्षा तंत्र से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस द्वारा 29 मई 2026 को अरनिया मंडी कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री प्रकाश गडरिया, थाना प्रभारी जावरा शहर श्री दीपक मंडलोई तथा मंडी सचिव श्री वसुनिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मंडी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में अरनिया मंडी से भीमाखेड़ी रेलवे फाटक तक के मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक चर्चा हुई। अधिकारियों ने मंडी परिसर और प्रमुख मार्गों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, अंधेरे क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रात्रिकालीन निगरानी को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को रात्रि में बड़ी नकदी लेकर अकेले आवागमन नहीं करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने की सलाह दी। इसके साथ ही व्यापारियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल ठगी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनसहयोग सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत होगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। व्यापारियों ने भी अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस पहल को मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
और खबरे
नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..
May 30, 2026 08:43 AM
अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...
May 30, 2026 08:31 AM
18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...
May 30, 2026 08:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 30, 2026 08:26 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 30, 2026 08:24 AM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान में रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 03 किलो अवैध अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार...
May 29, 2026 05:19 PM
नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने पिता का शव निकाला पुत्र का प्रयास जारी...
May 29, 2026 04:13 PM
डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी पुलिस की कार्रवाई...
May 29, 2026 03:12 PM
टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा...
May 29, 2026 03:10 PM
चार दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, आखिर जिंदगी हार गई, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल में टूटी सांसें...
May 29, 2026 03:07 PM
31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...
May 29, 2026 03:03 PM
कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान....
May 29, 2026 02:59 PM
ग्वालटोली तलैया बनेगा शहर का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल - श्रीमती चोपड़ा, नपा अध्यक्ष ने सीएमओ व पार्षदों के साथ किया कार्य का निरीक्षण...
May 29, 2026 02:57 PM
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का 30 मई को नीमच दौरा, कुकड़ेश्वर में करेंगे सम्मान समारोह में शिरकत, सुबह 9:15 बजे नीमच आगमन, कुकड़ेश्वर में छात्र-छात्राओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का करेंगे सम्मान....
May 29, 2026 02:46 PM
स्वास्थ्य अमला ड्यूटी से नदारद रहे तो रुकेगा वेतन, सार्थक एप पर हाजिरी अनिवार्य, कलेक्टर के सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान: सोम-मंगल को होगा हीमोग्लोबिन व बीपी परीक्षण, जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर...
May 29, 2026 02:42 PM
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM