कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान....
Updated : May 29, 2026 02:59 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
बॉलीवुड
नीमच :- जब मेहनत में जुनून जुड़ जाए और सपनों को मेहनत की उड़ान मिल जाए, तब मंच सिर्फ तालियों से नहीं, पहचान से गूंजता है। ऐसा ही कर दिखाया है नागपुर की प्रतिभाशाली कलाकार कु. सदिया गवई ने।जयपुर में आयोजित देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो “इंडियाज़ बिग्गेस्ट टैलेंट शो सीज़न-8” में सदिया ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में शानदार दूसरा स्थान हासिल कर नागपुर ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच सदिया ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, शानदार लय, मंच पर आत्मविश्वास और कला के प्रति समर्पण से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पुत्री और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सदिया ने यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत किसी भी सपने को राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है।आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सदिया की इस उपलब्धि ने युवाओं को यह संदेश दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।23 मई 2026 को अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया, लेकिन सदिया की प्रस्तुति ने अलग पहचान बनाई।ग्रैंड फिनाले तालियों, सम्मान और जश्न के बीच संपन्न हुआ, जहां सदिया की सफलता मेहनत और लगन की मिसाल बनकर उभरी।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM