अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
Updated : May 29, 2026 02:05 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान बी. आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की कमाई से खरीदी गई सम्पत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही के क्रम में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार कर खरीदी गई सम्पत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत मादक पदार्थ तस्करों द्वारा तस्करी से अर्जित अवैध सम्पत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही थानाधिकारी धमोतर श्री राजेन्द्र गुर्जर द्वारा फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार की ओर से अधिकृत कंपिटेंट अथोरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एनडीपीएस) एंड एनडी नई दिल्ली सम्बन्धित दस्तावेज सहित कंपिटेंट अथोरिटी को भिजवाया गया। दिनांक 28.11.2025 को इन्चार्ज थानाधिकारी छोटीसादड़ी नारायणलाल जाट मय जाप्ता थाना की टीम ने नाकाबंदी एवं दबिश देकर नत्थी मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल चालक जतीन पिता कैलाश मालवीय निवासी मनपुरा और पीछे बैठे व्यक्ति शोएब पिता मकबूल मालवीय निवासी मनपुरा थाना कोतवाली प्रतापगढ़ के कब्जे से 04 किलो 646 ग्राम एनडीपीएस पदार्थ बरामद किया जाकर थाना छोटीसादड़ी पर प्रकरण धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी के जिम्मे किया गया। दौरान पूछताछ मोटरसाइकिल चालक जतीन ने बताया कि वह मादक पदार्थ एमडी हमें शोएब पिता मकबूल निवासी बराड़ से अजमेर पहुंचाने के लिए दी थी। घटना के बाद से शोएब पिता मकबूल शेख निवासी बराड़ से फरार चल रहा था। काफी प्रयास के उपरांत दिनांक 21.01.2026 को अभियुक्त शोएब पिता मकबूल शेख निवासी बराड़ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अभियुक्त शोएबला निवासी बराड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध सम्पत्ति अर्जित करने की गोपनीय सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान बी. आदित्य के निर्देशन में टीम का गठन किया जाकर अभियुक्त शोएबला के द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पत्ति की वित्तीय जांच कर राजस्व रिकार्ड/अचल सम्पत्तियों के बिल्डिंग निर्माण से सम्बन्धित दस्तावेज प्राप्त किये जाकर गांव बराड़ में 0.42 हेक्टेयर भूमि की जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 55 लाख रुपये है और अपने पिता के नाम उक्त जमीन पर एक आलीशान मकान का निर्माण करवाया। जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य 01 करोड़ रुपये है। अभियुक्त काफी शातिर प्रवृति होकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं में लिप्त रहा है। अभियुक्त शोएबला के खिलाफ अलग-अलग थानों में मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त शोएबला के द्वारा मादक पदार्थ एमडी, डोडाचूरा, अफीम, हथियारों आदि की तस्करी की अवैध आय से मौज/मस्ती में पैसा खर्च किया जाता है। इसी प्रकार अभियुक्त शोएबला के द्वारा मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी से अवैध आय से गांव बराड़ में अपने स्वयं के नाम पर 0.42 हेक्टेयर कृषि और अपने पिता के कब्जे/नाम पर एक आलीशान मकान का निर्माण करवाया। जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य 01 करोड़ 55 लाख रुपये है।
अभियुक्त शोएबला के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की काली कमाई से खरीदी गई सम्पत्तियों का फ्रीजिंग आदेश तैयार कर दिनांक 28.05.2026 को कंपिटेंट अथोरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एनडीपीएस) एंड एनडी नई दिल्ली को पेश किया गया था जो कि कंपिटेंट अथोरिटी द्वारा स्वीकार किया गया। जिस पर कंपिटेंट अथोरिटी द्वारा फ्रीजिंग आदेश की प्रतिलिपि रखी जा रही है। थानाधिकारी धमोतर द्वारा फ्रीजिंग सम्पत्ति पर दो गवाहों की उपस्थिति में मौके पर संबंधित विभाग को सूचित किया गया। जिला पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करी करने वालों व तस्करों से संबंध रखकर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मदद करने वालों व वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी करने में लिप्त अपराधियों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही जारी रखेगी।
अभियुक्त शोएबला का आपराधिक रिकॉर्ड- 360/17 धारा 8/15, 25,29 एनडीपीएस एक्ट थाना प्रतापगढ़।
12/18 धारा 366,120 बी भादस थाना राजियाना। 49/2019 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट थाना सुजानगढ़। 18/20 धारा 3/25 (1बी) व 5/25(1)(बी) आर्म्स एक्ट थाना रतनाडा जोधपुर। 21/20 धारा 3/25 (1बी) व 5/25(1)(बी) आर्म्स एक्ट थाना रतनाडा जोधपुर। 20/20 धारा 3/25 (1बी) आर्म्स एक्ट थाना रतनाडा जोधपुर। 22/2020 धारा 3/25, 5,25 (1-बी) आर्म्स एक्ट थाना रतनाडा जोधपुर। 464/21 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट थाना प्रतापगढ़। 280/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना जावद जिला नीमच एमपी। 447/23 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना प्रतापगढ़। 101/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना धमोतर।
143/2026 धारा 42 कारागृह अधिनियम थाना प्रतापगढ़।
और खबरे
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 29, 2026 04:58 AM