ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
Updated : May 29, 2026 01:15 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच-मुस्लिम समाज ने त्याग और बलिदान का त्यौंहार ईदुल-अजहा मनाया गया। ईदगाह कमेटी के सदर सईद भाई काले ने बताया की इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत ईस्माइल को इसी दिन खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे,तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह कुर्बानी का पर्व मनाया जाता है। शहरकाजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईदगाह में ईदुल-अजहा बकरीद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा करवाई तथा देश की तरक्की, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम समाज मिलजुल कर रहे,अपसी सौहार्द व अमन चैन कायम रहे, एवंम सभी त्यौहारों को भाईचारे से मनाने की दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद, रिसाला मस्जिद,नसरुल्लाह खां मस्जिद,छोटी मंडी मस्जिद छावनी सहित उपनगर बघाना, नीमच सिटी मस्जिदों में अपने-अपने तय समय के अनुसार नमाज अदा की गई।वहीं ईदगाह में भी ईदुल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई।सभी मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की,घरों में कुर्बानी का दौर चला समाज के लोग मिलने जुलने घर-घर पहुंचे। समाजजनों ने त्यौंहार धूमधाम से मनाया एवं उत्साह पूर्वक भाग लिया। एम आई सी सदर गुलाम रसूल पठान के द्वारा ईदगाह में नमाजीयों के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हाजी बाबू सलीम,ईकबाल सेक्रेट्री, सेकेट्री तोफिक सिद्दिकी एम आई सी,इलियास भाई कुरेशी, शेख सैय्यद पठान के सदर सलीम खान,पार्षद प्रतिनिधि ईकबाल कुरेशी, इकराम पहलवान सईद चौधरी,नाहर पहलवान, अजहर भाई,अनवर कुरेशी, सद्दु कुरैशी आदि समाज के लोग उपस्थित थे। तथा सुरक्षा की दृष्टि से शासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी,थाना प्रभारी व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने समाजजन को ईदुल-अजहा की बधाई दी
और खबरे
रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..
June 10, 2026 05:31 PM
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM