कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
Updated : May 29, 2026 01:48 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- माता-पिता जन्म से लेकर 20 वर्ष की आयु तक बेटी को शिक्षा संस्कार और वात्सल्य के साथ पालते हैं। और बड़ी होने पर उसका विवाह अच्छे परिवार में करते हैं। अपने हृदय के टुकड़े को अपने से दूर करते हुए माता-पिता दुःखी भी होते हैं लेकिन उसके सुखी जीवन के लिए वे त्याग करते हैं। बेटी का वास्तविक घर ससुराल होता है। बेटी का विवाह करना माता-पिता का कर्तव्य होता है। बिटिया खूब पढ़ाई लिखाई करें और आत्मनिर्भर बनकर कोई भी कार्य करें लेकिन अपने माता-पिता से कन्यादान का अधिकार नहीं छीने, माता-पिता को कन्यादान का अधिकार देकर बेटियां धर्मशील बने ओर वहीं नारी धर्म प्रवृत्ति वाली बन सकती है। माता-पिता के कन्यादान के साथ हुए विवाह वाली कन्या का जीवन सफल होता है।उक्त अमृतवाणी पण्डित प्रमोद उपाध्याय ने अपने मुखारविंद से महिला मंडल हुड़को कॉलोनी के तत्वावधान में बगीचा क्रमांक- 1 में आयोजित साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवाहित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई आदर्श दान नहीं होता है। महिला शक्ति अपने अवगुणों को दूर कर समाज और परिवार को सुख समृद्धि शाली बनाएं। एक सत्य सो झूठ को दूर कर देता है। जीवन में सदैव सत्य बोलना चाहिए। शिव पार्वती के विवाह से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम भी जीवन में सत्य बोले और शांति के साथ जीवन को व्यतीत करें तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। शिव पार्वती का विवाह हमें यह शिक्षा देता है की धर्मपत्नी यदि एक बार पति की निगाहों से गिर जाए तो वह जीवन में कभी वह स्थान प्राप्त नहीं कर सकती है। इसलिए सभी धर्मपत्नी को अपने पति को परमेश्वर का स्थान देते हुए सम्मान करना चाहिए और उनके जीवन में सुख-दुख में सदैव साथ देना चाहिए। नारी शक्ति को लक्ष्मी की तरह विष्णु के पैर दबाते हुए सेवा करनी चाहिए सभी उसकी उन्नति हो सकती है। नारी को केवल अपने पति के ही चरण स्पर्श करना चाहिए। अपने से बड़ों को प्रणाम कर सकते हैं यही सनातन संस्कृति पुराणों में बताई गई है। मातृशक्ति करवा चौथ के दिन जिस प्रकार पति का सम्मान करती है इस प्रकार पूरे वर्ष प्रयंत अपने पति का सम्मान करें तो घर स्वर्ग और मंदिर बन सकता है। नारी जीवन की सच्ची पहचान ही उसका सतीत्व होता है। रावण रावण प्रखंड विद्वान था इसलिए सीता माता को अशोक वाटिका में ही रखा था और उसकी सुरक्षा में भी नारी शक्ति ही नियुक्त की गई थी। महादेव ने जनकल्याण के लिए विष का पान किया था और नीलकंठ कहलाए। राम नाम सत्य है बाकि पूरा संसार झूठा है। मनुष्य के यदि अपना अभिमान छोड़ना है तो काशी नगरी में पहुंचकर मणिकर्णिका घाट पर होने वाले अंतिम संस्कारों को देखें वहां भक्त कम आते हैं और लाश के अंतिम संस्कार ज्यादा होते हैं। पुराणों के अनुसार काशी में मृत्यु और अंतिम संस्कार होने पर व्यक्ति का मोक्ष तय होता है। प्रत्येक धार्मिक संस्कार वाला व्यक्ति काशी में ही अपनी मृत्यु चाहता है ताकि उसके जीवन से उसको मुक्ति मिल जाए। शिव पुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रवाहित हो रही है.इन प्रसंगों का किया वर्णन - शिव पुराण के मध्य पंडित उपाध्याय ने दक्ष प्रजापति, भूतनाथ,भृंग ऋषि, शिव विवाह, हिमालय राजा, मेयना देवी, हरतालिका तीज वृत, शिव भूतों की बारात ब्रह्मा, विष्णु, महेश, वीरभद्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया।
शिव विवाह में पुष्प वर्षा - शिव विवाह के मध्य जब पंडित उपाध्याय ने शिव विवाह का प्रसंग बताया तो भक्ति पंडाल जय जय शिव शंकर की जय घोष से गुंजायमान हो उठा। भक्ती पांडाल में शिव पार्वती के स्वांगधारी ने प्रवेश किया तो श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा कर अगवानी की। शिव पार्वती की झांकी में शिव का अभिनय नरेश पाठक ने तथा पार्वती का अभिनय हेमलता पाठक ने प्रस्तुत किया, शिव बारात में भूतों का अभिनय महक अंदानी, चार्ली शर्मा, भव्या शर्मा, भव्य शर्मा, टक्कू शर्मा ,वैभवी जैन, कनक परिहार ,सृष्टि परिहार, भव्या खंडेलवाल, सिद्धू भारद्वाज, सिमरन भारद्वाज ने नृत्य प्रस्तुत किया। झांकी में साज सज्जा निर्देशन काजल ब्यूटी पार्लर की निर्देशिका बिंदु सोनी ने किया।
और खबरे
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 29, 2026 04:58 AM