वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
Updated : May 29, 2026 07:01 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। भारतीय सुभाष सेना एवं सावरकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई को रेलवे स्टेशन नीमच के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर स्वाधीनता संग्राम के महान नायक वीर सावरकर की 143वीं जयंती गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रबुद्धजनों और राष्ट्रभक्तों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पूरा परिसर ‘वीर सावरकर अमर रहे‘ और ‘भारत माता की जय‘ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात शिव मंदिर परिसर में संस्था की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती हेमलता धाकड़ की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावरकर विचार मंच के संयोजक एवं भारतीय सुभाष सेना के प्रांतीय मंत्री मधुसूदन परवाल ने वीर सावरकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से सावरकर जी से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है, जो मेरे जीवन की अनमोल पूंजी है। म.प्र.भारतीय सुभाष सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश गोयल ने सावरकर द्वारा किए गए राष्ट्रभक्ति के कार्यों का उल्लेख करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया।
मुख्य वक्ता कृति संस्था के ओमप्रकाश चौधरी ने सावरकर के साहित्य, राजनीति, समाजसेवा और जेल में झेले गए कठोर संघर्षों पर बात की। श्री चौधरी ने कहा कि सावरकर और उनके परिवार द्वारा किया गया त्याग और बलिदान अद्वितीय है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया था। प्रो. आशीष सोनी ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वीर सावरकर के विचारों, सिद्धांतों और उनके अद्वितीय राष्ट्रप्रेम से अवगत कराना बेहद जरूरी है। इंजी. बाबूलाल गौड ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा संसद भवन में सावरकर जी का चित्र लगाए जाने का स्मरण कराया। दया याचिकाओं (माफीनामों) के भ्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेज क्रांतिकारियों को इसी शर्त पर छोड़ते थे, लेकिन जेल से बाहर आते ही ये वीर पुनः देश की आजादी के आंदोलनों में सक्रिय हो जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन राजनेता सावरकर की वैचारिक शक्ति से प्रभावित और आशंकित थे, इसलिए उन्हें हिंदू महासभा के कारण मुख्यधारा से दूर रखने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती हेमलता धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावरकर के गौरवशाली इतिहास को शिक्षण पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए ताकि युवाओं को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने वर्तमान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज क्रांतिकारियों के परिवारों का सम्मान हो रहा है और पूर्व में पढ़ाए गए झूठे इतिहास की असलियत आमजन के सामने आ रही है। इस अवसर पर महेश गोयल, सुरेश शर्मा, दुलीचंद कनेरिया, केशवसिंह चौहान, सूरज सैनी, गणेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय राष्ट्रभक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजी. बाबूलाल गौड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन रमेश मोरे द्वारा व्यक्त किया गया।

और खबरे
स्वास्थ्य अमला ड्यूटी से नदारद रहे तो रुकेगा वेतन, सार्थक एप पर हाजिरी अनिवार्य, कलेक्टर के सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान: सोम-मंगल को होगा हीमोग्लोबिन व बीपी परीक्षण, जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर...
May 29, 2026 02:42 PM
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM