तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
Updated : May 29, 2026 02:06 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय अनुसूचित जाति कृषक प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 29 मई, 2026 को किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित एवं भाकृअनुप-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान), हैदराबाद द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर आधारित था जिसमें जिले की विभिन्न पंचायत समितियो के सहनवा, नारेला आदि गाँवों से कुल 39 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। कृषक एवं कृषक महिलाओ को भाकृअनुप-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा बैटरी चालित स्प्रेयर मशीन एवं पाइप का वितरण किया गया। डॉ. रतनलाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने तिलहनी फसलो के माध्यम से समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा आय में बढ़ोतरी कैसे करें एवं साथ ही किसानों को तिलहनी फसलो में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व एवं आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी, पौधों पर पोषक तत्व की कमी के लक्षण एवं कमी को पूरा करने के उपाय के बारे में तकनीकी जानकारी दी। साथ ही सोयाबीन, मूंगफलीव तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी को अपनाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते है ताकि किसानो की आय में इजाफा हो सके। मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खादों का प्रयोग, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधिया व जैविक खाद वर्मीवाश तैयार करने की प्रायोगिक जानकारी दी। डॉ. शंकर लाल जाट, सयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, चित्तौड़गढ़ ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओ एवं अनुदानो के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, प्राकृतिक खेती एवं तिलहन फसलो के बीज उत्पादन से आय कैसे बढ़ाये उसके बारे में बताया। संजय कुमार धाकड, कार्यक्रम सहायक ने कृषक एवं कृषक महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र की सजीव इकाईयां का भ्रमण कराया तथा तिलहनी फसलो में खरपतवार नियत्रण, कीटो व बिमारियो के नियत्रण के उपाय के तरीके बताये।अन्त में संजय कुमार धाकड ने प्रशिक्षण में पधारे अतिथियो, कृषक एवं कृषक महिलाओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
स्वास्थ्य अमला ड्यूटी से नदारद रहे तो रुकेगा वेतन, सार्थक एप पर हाजिरी अनिवार्य, कलेक्टर के सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान: सोम-मंगल को होगा हीमोग्लोबिन व बीपी परीक्षण, जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर...
May 29, 2026 02:42 PM
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM