FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...

  Updated : May 29, 2026 03:03 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। शहर के स्कीम नंबर 36-ए स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है। ग्वालियर चम्बल परिवार एवं समस्त नीमच की धर्मप्रेमी जनता के संयुक्त तत्वावधान में यहां 31 मई से 7 जून तक सात दिवसीय विशाल धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर एवं कथा स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।ग्वालियर चम्बल परिवार के प्रमुख राधेमोहन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सुनील माहौर, धर्मेंद्र गुर्जर, विनोद त्रिपाठी, सुभाषचंद्र शर्मा, मनोज त्रिपाठी तथा सचिन शर्मा (ठेकेदार) ने बताया कि आयोजन को लेकर समाजजनों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रसादी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रतिदिन होगी संगीतमय श्रीमद भागवत कथा - आयोजकों के अनुसार 31 मई से 7 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजित होगा। प्रसिद्ध कथावाचिका अनन्या शर्मा श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय, भावपूर्ण और आध्यात्मिक वर्णन किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों का संदेश मिलेगा।
4 से 6 जून तक लगेगा भूमिया सरकार का दिव्य दरबार - इस धार्मिक महोत्सव की विशेष आकर्षण केवल भागवत कथा ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार 4 जून से 6 जून तक यह दिव्य दरबार लगाया जाएगा, जहां श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिओम दास जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ- सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 31 मई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा रोटरी क्लब के सामने स्थित महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और धार्मिक जयघोषों के बीच निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाएंगी। कलश यात्रा आयोजन के धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव को और अधिक भव्यता प्रदान करेगी।
प्रतिदिन होगा हवन-यज्ञ- आयोजन के अंतर्गत 1 जून से 6 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे कथा स्थल पर हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार यह यज्ञ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालु प्रतिदिन हवन में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
7 जून को महाप्रसादी के साथ होगी पूर्णाहुति- आयोजन समिति ने बताया कि सात दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी 7 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति लगातार बैठकें लेकर आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और भव्य स्वरूप देने में जुटी हुई है। भक्ति, कथा, यज्ञ और आस्था के इस विराट संगम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है तथा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर इन दिनों धार्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा...

May 29, 2026 03:10 PM

चार दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, आखिर जिंदगी हार गई, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल में टूटी सांसें...

May 29, 2026 03:07 PM

31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...

May 29, 2026 03:03 PM

कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान....

May 29, 2026 02:59 PM

ग्वालटोली तलैया बनेगा शहर का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल - श्रीमती चोपड़ा, नपा अध्यक्ष ने सीएमओ व पार्षदों के साथ किया कार्य का निरीक्षण...

May 29, 2026 02:57 PM

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का 30 मई को नीमच दौरा, कुकड़ेश्वर में करेंगे सम्मान समारोह में शिरकत, सुबह 9:15 बजे नीमच आगमन, कुकड़ेश्वर में छात्र-छात्राओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का करेंगे सम्मान....

May 29, 2026 02:46 PM

स्वास्थ्य अमला ड्यूटी से नदारद रहे तो रुकेगा वेतन, सार्थक एप पर हाजिरी अनिवार्य, कलेक्टर के सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान: सोम-मंगल को होगा हीमोग्लोबिन व बीपी परीक्षण, जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर...

May 29, 2026 02:42 PM

गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...

May 29, 2026 02:38 PM

परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्‍त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...

May 29, 2026 02:31 PM

सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...

May 29, 2026 02:17 PM

तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....

May 29, 2026 02:06 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....

May 29, 2026 02:05 PM

कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

May 29, 2026 01:48 PM

17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....

May 29, 2026 01:46 PM

पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....

May 29, 2026 01:43 PM

साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....

May 29, 2026 01:42 PM

ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...

May 29, 2026 01:15 PM

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....

May 29, 2026 01:12 PM

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..

May 29, 2026 01:09 PM