18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...
Updated : May 30, 2026 08:27 AM
महावीर सिंह चंद्रावत
दुर्घटना
मनासा :- तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमली आंतरी में आज ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब स्थानीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मौका स्थल पर पहुंचे 5 मिनिट रुके और अपना फोटो शूट करवा कर चल दिए। जी हां, बीते कल शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग सेमली आंतरी निवासी दशरथ सिंह चंद्रावत पिता ईश्वर सिंह चंद्रावत 40 वर्ष व इनका ही पुत्र पवन उर्फ लखन सिंह चंद्रावत पिता दशरथ सिंह चंद्रावत 20 वर्ष दोनों डूब क्षेत्र में बहती नदी रेतम में नहाने के लिए गए थे। पिता कपड़े उतारे उससे पहुंचे उनके पुत्र पवन ने पानी में छलांग लगा दी ओर वह गहरे पानी में चला गया। जिसको डूबता देख पिता बिना कपड़े उतारे ही पानी में कूद गए। दोनों पिता - पुत्र के खिलाफ चलती हवाएं के हिलोरे से पिता पुत्र को तो नहीं बचा पाया किंतु स्वयं ने अपने ही प्राणों की आहुति दे दी। सूचना पर कुकडेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया पहुंचे जिनकी सूचना के आधार पर शाम साढ़े 6 बजे करीब नीमच से NDRF 5 सदस्यीय टीम पहुंची जिनके द्वारा रेस्क्यू कर पिता दशरथ सिंह चंद्रावत का शव देर शाम तक बाहर निकाल लिया जिनका पंचनामा बनाकर उनका शव परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वही NDRF टीम द्वारा रात 10 बजे तक काफी प्रयासों बाद भी पुत्र पवन का शव बरामद नहीं कर पाए तो रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोक दिया गया जो पुनः शनिवार सुबह 8 बजे से चालू कर दिया गया। जिसके बाद मौका स्थिति जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू पहुंचे जो केवल 5 मिनिट ही रुके ओर अपना फोटो खिंचवाकर चले गए। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे का युवक डूबा है जो लगभग 18 घंटे से लापता है। मौका स्थिति पर ना तो डिस्ट्रिक मिनिस्टर ने ध्यान आकर्षित किया ओर ना ही sdm ने, विधायक आए तो केवल फोटो खिंचवाकर चल दिए कल से ग्रामीण परेशान हो रहे है लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। तथ पश्चात मामले को समझाइश के बाद शांत किया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
और खबरे
नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..
May 30, 2026 08:43 AM
अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...
May 30, 2026 08:31 AM
18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...
May 30, 2026 08:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 30, 2026 08:26 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 30, 2026 08:24 AM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान में रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 03 किलो अवैध अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार...
May 29, 2026 05:19 PM
नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने पिता का शव निकाला पुत्र का प्रयास जारी...
May 29, 2026 04:13 PM
डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी पुलिस की कार्रवाई...
May 29, 2026 03:12 PM
टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा...
May 29, 2026 03:10 PM
चार दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, आखिर जिंदगी हार गई, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल में टूटी सांसें...
May 29, 2026 03:07 PM
31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...
May 29, 2026 03:03 PM
कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान....
May 29, 2026 02:59 PM
ग्वालटोली तलैया बनेगा शहर का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल - श्रीमती चोपड़ा, नपा अध्यक्ष ने सीएमओ व पार्षदों के साथ किया कार्य का निरीक्षण...
May 29, 2026 02:57 PM
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का 30 मई को नीमच दौरा, कुकड़ेश्वर में करेंगे सम्मान समारोह में शिरकत, सुबह 9:15 बजे नीमच आगमन, कुकड़ेश्वर में छात्र-छात्राओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का करेंगे सम्मान....
May 29, 2026 02:46 PM
स्वास्थ्य अमला ड्यूटी से नदारद रहे तो रुकेगा वेतन, सार्थक एप पर हाजिरी अनिवार्य, कलेक्टर के सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान: सोम-मंगल को होगा हीमोग्लोबिन व बीपी परीक्षण, जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर...
May 29, 2026 02:42 PM
गांधी वाटिका की प्रमुख सड़क सौंदर्य करण विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा...
May 29, 2026 02:38 PM
परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को किया जप्त, लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान 1.41 लाख की चालानी कार्यवाही की...
May 29, 2026 02:31 PM
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM