FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...

  Updated : May 30, 2026 12:22 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती और ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 2 और 3 जून को नीमच जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आवासीय शिविर के माध्यम से पार्टी के मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष को संगठन की रीति-नीति और आगामी कार्ययोजनाओं से रूबरू कराया जाएगा, ताकि सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ मैदान में उतर सकें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया की ​इस ऐतिहासिक और रणनीतिक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कामले और प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। ये सभी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मार्गदर्शक अलग-अलग सत्रों में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक कौशल तथा विचारधारा को लेकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन व विचार साझा करेंगे। शिविर की महत्ता को रेखांकित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नीमच जिले में इस स्तर का कोई बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान देश के प्रमुख विचारशील महानुभाव और विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सत्रों में उपस्थित रहकर विभिन्न गंभीर विषयों पर गहन प्रशिक्षण देंगे व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, आधुनिक चुनावी प्रबंधन के गुर, वर्तमान प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दे, संगठन की मूल विचारधारा तथा ऐसे ही अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक और व्यावहारिक दोनों मोर्चों पर पूरी तरह सुसज्जित हो सकें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि यह भव्य आयोजन शहर के मंगलम रिसोर्ट में किया जा रहा हैं ,जहाँ कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे जिले से कांग्रेस के सभी साथी और पदाधिकारी बेहद उत्साह के साथ इस दो दिवसीय शिविर को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निश्चित रूप से यह शिविर आगामी दिनों में नीमच जिले में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा, वैचारिक धार और अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..

May 30, 2026 01:14 PM

नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...

May 30, 2026 01:12 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

May 30, 2026 12:57 PM

किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...

May 30, 2026 12:49 PM

फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...

May 30, 2026 12:49 PM

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....

May 30, 2026 12:28 PM

सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...

May 30, 2026 12:25 PM

कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...

May 30, 2026 12:22 PM

माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

May 30, 2026 11:50 AM

प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...

May 30, 2026 11:47 AM

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...

May 30, 2026 11:44 AM

भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...

May 30, 2026 11:43 AM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..

May 30, 2026 11:38 AM

श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...

May 30, 2026 11:35 AM

शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

May 30, 2026 11:31 AM

निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....

May 30, 2026 09:16 AM

नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..

May 30, 2026 08:43 AM

अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...

May 30, 2026 08:31 AM

18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...

May 30, 2026 08:27 AM