तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
Updated : May 30, 2026 01:24 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नीमच के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न घातक बीमारियों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी रोगों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र थोरेचा, उप कमांडेंट सहित ग्रुप केंद्र के सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार कल्याण केंद्र सीआरपीएफ नीमच में संयुक्त अस्पताल सीआरपीएफ नीमच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम सिंह द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के महत्व पर एक जागरूकता व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी कार्मिकों एवं उनके परिजनों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू की लत से बचाने हेतु परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने व्याख्यान को अत्यंत रुचि एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा इससे प्राप्त जानकारी एवं संदेशों से लाभान्वित हुए। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नीमच द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
और खबरे
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....
May 30, 2026 12:28 PM
सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...
May 30, 2026 12:25 PM
कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...
May 30, 2026 12:22 PM
माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
May 30, 2026 11:50 AM
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...
May 30, 2026 11:44 AM
भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...
May 30, 2026 11:43 AM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..
May 30, 2026 11:38 AM
श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...
May 30, 2026 11:35 AM
शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….
May 30, 2026 11:31 AM
निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....
May 30, 2026 09:16 AM
नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..
May 30, 2026 08:43 AM