फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
Updated : May 30, 2026 12:49 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र स्थित फूलमंडी और हरमाला-अशोकनगर इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर तीन लोगों ने मिलकर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घायल युवक की पहचान युवराज सिंह चौहान के रूप में हुई है, जिस पर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चाकू लहराते हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के निर्देशन में माणकचौक पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने शहर में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस की तेज़ रणनीति, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के चलते वारदात के महज तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मेहबूब (32), रईस (37) और सद्दाम (34) निवासी ग्रीन सिटी, अशोक नगर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, उप निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजसिंह, दीपक बोरासी, राजेश मईड़ा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, जीवन यादव, चंदर मार्को, वीरेंद्र बारोड़ एवं महिला आरक्षक प्रवीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शहर में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इतनी तेजी नहीं दिखाती तो आरोपी शहर छोड़कर फरार हो सकते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हमले के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
और खबरे
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....
May 30, 2026 12:28 PM
सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...
May 30, 2026 12:25 PM
कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...
May 30, 2026 12:22 PM
माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
May 30, 2026 11:50 AM
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...
May 30, 2026 11:44 AM
भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...
May 30, 2026 11:43 AM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..
May 30, 2026 11:38 AM
श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...
May 30, 2026 11:35 AM
शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….
May 30, 2026 11:31 AM
निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....
May 30, 2026 09:16 AM
नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..
May 30, 2026 08:43 AM
अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...
May 30, 2026 08:31 AM
18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...
May 30, 2026 08:27 AM