lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...

  Updated : May 30, 2026 02:56 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- मां अपने बेटे की ममता (मोह) में अपनी सुन्दरता को खो देती है और वही पुत्र पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है।लज्जा,शंका,भय, गिलानी,शील, जाती,धन और अभिमान ये आठों लक्षण जिस व्यक्ति में विद्यमान है ऐसे व्यक्ति को परमात्मा से मिलने में बाधक पहुंचती है । रावण और कंस को अपनी शक्तियों का अभिमान आ गया था पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। सदा -सदा का प्रेम केवल परमात्मा का प्रेम हैं,जो कि दिव्य और आध्यात्मिक प्रेम हैं।लोभ जहां व्यक्ति और समाज के लिए नकारात्मक होता है वहीं प्रेम सकारात्मक माना जाता हैं उक्त प्रेरक उदगार कथा मर्मज्ञ पं. निरंजन शर्मा गादोला ने थडा गांव के स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर पर श्रीराम पक्षी दाना समिति थडा के तत्वावधान में क्षेत्र वासियों के सहयोग से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक महोत्सव के दौरान 6 टें दिन शनिवार को मौजूद श्रौताओ को प्रवाहित करते हुए कही।कहा कि अभिमानी व्यक्ति को सही दिखना और सही सुनना बंद हो जाता हैं।गोपियों को भी अभिमान हो गया था उनके अभिमान को तोडऩे और राधा के मान को रखने के लिए श्रीकृष्ण कुछ पल के लिए अदृश्य हो गए थे।जब-जब भी धरती पर पाप बडे है तब-तब धरती पर संत ही आगे आए हैं। त्रेतायुग में रावण का पाप बडा तो विश्वामित्र और द्वापर युग में कंस का पाप बडा तो व्यास जी आगे आए।श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को कल्याण की प्राप्ति होती है एवं व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार के कष्ट नहीं आते हैं पं. निरंजन शर्मा ने श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का रसा स्वादन करवाते हुए कहा कि जहां प्रेम होता है वहां कृष्ण होते हैं, कृष्ण ने कुब्जा की कूबड निकालकर सुन्दर नारी बनाया। नहाने से तन की ,भगवान की भक्ति करने से मन की और दान करने से धन की शुध्दि होती हैं।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान अक्रूर,श्रीकृष्ण का मथुरा गमन,नंदराय,राधा,कुब्जा,कालिया वन, बलराम,जरासंध,राजारुकमणी,शिशुपाल, कंस वध, मुचुकुन्द, उध्दव ज्ञान, आदि धार्मिक प्रसंगों को विस्तार से महत्व प्रतिपादित किया। श्री कृष्ण - रुक्मिणी विवाह में इन्होंने निभाया शानदार किरदार। कथा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की जिवंत झांकी दर्शाई गई। शानदार अभिनय में मां कात्यायनी देवी - चेष्टा गायरी,भगवान श्रीकृष्ण - ( कु. निष्ठा गायरी),--.रुकमणी.--( कु. खुशी गायरी), सखी- ( कृतिका,रुचिता सुथार, सिया टेलर, खुशी शर्मा) ने मनमोहक एवं आकर्षक भूमिका निभाई। श्री कृष्ण और रुक्मिणी ने व्यासपीठ पर विवाह रस्म अदायगी की गई और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। हथेले में एकत्र हुई राशि 13 हजार 500 रुपए कथा वाचक पंडित निरंजन शर्मा ने पक्षी टावर निर्माण कार्य हेतु समिति को सौंपी।
 आज होगी कथा की पूर्णाहुति - श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक कथा महोत्सव के अंतिम दिवस 31 मई 2026 रविवार को सुदामा चरित्र,उध्दवज्ञान,राजा परीक्षित मोक्ष प्रंसग का वृत्तांत पर कथा प्रवचन पं.निरंजन शर्मा के मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित की जाएगी। हवन पूजन एवं महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ साप्ताहिक ज्ञान गंगा कथा का विश्राम होगा।आयोजक समिति सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध कियाहैं कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर लाभ उठावें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM