20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..
Updated : May 31, 2026 07:21 AM
जुगल राठौर नीमच
अपराध
मंदसौर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नई आबादी थाना पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त की है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से मध्यप्रदेश और राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तस्करों को दबोच लिया।
मुखबिर की सूचना पर रची गई रणनीति - पुलिस को 31 मई को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और रणनीतिक ढंग से घेराबंदी की। संदिग्ध वाहनों को रोककर जब तलाशी ली गई तो पुलिस भी बरामदगी देखकर चौंक गई। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की बरामदगी जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल हो रही थीं लग्जरी कारें कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी और पायलटिंग में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें एक सुजुकी एस-क्रॉस और एक हुंडई क्रेटा कार शामिल है। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। पुलिस अब मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, चैट, लोकेशन और अन्य डिजिटल डेटा का तकनीकी विश्लेषण कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार - पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हेमंत पिता पूनमचंद वर्मा (50) निवासी इंदौर, मोना पति स्वर्गीय रमेश सेन (48) निवासी इंदौर, राहुल पिता लक्ष्मणलाल मीणा (36) निवासी मालीखेड़ा, प्रतापगढ़ (राजस्थान), सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर (46) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रतापगढ़ (राजस्थान) जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा (35) निवासी मालीखेड़ा, प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस - प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों, फाइनेंसरों और खरीददारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा और अन्य वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि जांच में कई और नाम सामने आ सकते हैं तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज - पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत प्रकरण कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस रिमांड लेकर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका - इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीपसिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक मुज्जफरउद्दीन सहित नई आबादी थाना पुलिस की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे जिले में नशे के खिलाफ अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया है।
और खबरे
CBN की बड़ी कार्रवाई, 9600 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा बोलेरो भी जब्त..
May 31, 2026 08:13 AM
चित्तौड़गढ़ पुलिस की एक सामाजिक पहल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला पुलिस ने किया श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान...
May 31, 2026 08:09 AM
20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..
May 31, 2026 07:21 AM
लसोड़ परिवार ने करवाया दिवंगत श्री मांगीलाल जी का नेत्रदान, दानों में सर्वश्रेष्ठ, मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी...
May 31, 2026 06:10 AM
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM
वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....
May 31, 2026 06:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 31, 2026 06:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 31, 2026 06:01 AM
जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...
May 30, 2026 05:03 PM
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM